---Advertisement---

Upcoming SUV 2023: मार्केट पर राज करने जल्द आ सकती हैं Honda और Maruti की ये कारे! एक बार तो नजर डाल ही लीजिए

Upcoming SUV 2023: भारतीय कार बाजार में इस वक्त सेडान और हैचबैक कारों से ज्यादा एसयूवी कारों की मांग बनी हुई है। ऐसे में हर बड़ी कार कंपनी अपनी नई एसयूवी को लाने की तैयारी कर रही है। इसमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हुंडई, होंडा और किआ जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। Honda Elevate ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 30, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Upcoming SUV 2023
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming SUV 2023: भारतीय कार बाजार में इस वक्त सेडान और हैचबैक कारों से ज्यादा एसयूवी कारों की मांग बनी हुई है। ऐसे में हर बड़ी कार कंपनी अपनी नई एसयूवी को लाने की तैयारी कर रही है। इसमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, हुंडई, होंडा और किआ जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।

Honda Elevate

होंडा एलिवेट एक दमदार एसयूवी होने वाली है। इसमें काफी ताकतवर पावरट्रेन दिया जाएगा। ये कार पेट्रोल इंजन के साथ दस्तक देगी। इस कार में मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इस कार को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसका सीधा मुकाबला किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा से हो सकता है। ये कार 12 लाख की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत के साथ आ सकती है।

Maruti Suzuki Invicto

मारुति की इस खास एमपीवी को जल्द ही समय में लॉन्च किया जा सकता है। मारुति की इस कार को हाइब्रिड इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें FWD ड्राइव मोड मिल सकता है। इस एसयूवी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। इस कार को 25 लाख से 30 लाख एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Kia Seltos Facelift

इस लिस्ट में साउथ कोरिया की किआ मोटर्स कंपनी का नाम भी शामिल है। किआ आने वाले समय में किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को लाएगी। इस कार को भारतीय बाजार में Kia Seltos Facelift के नाम से पेश किया जा सकता है। इसमें अलॉय व्हील्स के साथ काफी स्टाइलिश लुक दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कार को 11 से 19 लाख एक्सशोरूम कीमत पर उतारा जा सकता है।

Hyundai Exter

साउथ कोरिया की मशहूर कार कंपनी हुंडई मोटर्स जल्द ही भारतीय बाजार में Hyundai Exter को लॉन्च कर सकती है। इस कार को पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए जा सकते हैं। इस कार को 10 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसे 6 से 10 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर उतारा जा सकता है। कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Tata Harrier Facelift

टाटा मोटर्स की हैरियर फेसलिफ्ट का लोगों का काफी इंतजार है। टाटा इस एसयूवी को डीजल इंजन के साथ पेश कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। टाटा इस कार को 15 से 22 लाख एक्सशोरूम कीमत पर उतार सकती है। बताया जा रहा है कि इस कार को साल के अंत तक मार्केट में लाया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026

Renault Kwid Facelift 2026

जुलाई 6, 2026