---Advertisement---

Upcoming SUV: जल्द बाजारों में धूम मचाने आ रहीं Mahindra, Maruti और New Honda की ये चार SUV, जानें क्या होंगी खासियत

Upcoming SUV: SUV सेगमेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए लगभग सभी कार निर्माता कंपनियों ने SUV कारें बाजार में उतार दी हैं। ऐसे में अगर आप SUV कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि मारुति सुजकी, महिंद्रा और न्यू होंडा जल्द ही बाजारों में अपनी नई SUV सेगमेंट कार उतारने ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 21, 2023 3:40 अपराह्न

Upcoming SUV
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming SUV: SUV सेगमेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए लगभग सभी कार निर्माता कंपनियों ने SUV कारें बाजार में उतार दी हैं। ऐसे में अगर आप SUV कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बता दें कि मारुति सुजकी, महिंद्रा और न्यू होंडा जल्द ही बाजारों में अपनी नई SUV सेगमेंट कार उतारने वाले हैं। ये कारें Maruti Suzuki Jimny 5 Door, Mahindra 5 Door, New Honda SUV और Maruti Suzuki Fronx हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी कारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां आप इनकी अनुमानित कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स आदि देने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Honda Activa 7G को टक्कर देने के लिए Yamaha ने धड़ाधड़ लॉन्च किये तीन स्कूटर, 125CC इंजन के साथ मिल रहे ये खास फीचर्स

Maruti Suzuki Jimny 5 Door

मारुति सुजुकी जिम्नी महिंद्रा थार को टक्कर दे सकती है। Maruti Suzuki Jimny एक 5 Door कार होगी। इसमें 1462 सीसी का इंजन मिल सकता है जो 103.39 bhp की पॉवर देगा। इसमें 4 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। यह पेट्रोल से चलने वाली SUV कार होगी। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे 25000 रुपए टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है। इसे 2023 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि इसकी शुरुआती एक्सशोरीम कीमत 10 लाख से 12.70 लाख रुपए हो सकती है।

Mahindra Thar 5 Door

महिंद्रा अपनी 5 दरवाजे वाली थार को लॉन्च करने वाली है जो जिम्नी 5 डोर को टक्कर दे सकती है। इसे दो वेरिएंट में उतारा जा सकता है। इसमें ऑटोमेटिक के साथ पेट्रोल और मैनुअल के साथ डीजल ट्रांसमिशन के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 15 लाख से 16 लाख रुपए हो सकती है।

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx पेट्रोल से चलने वाली कार होगी और इसमें 1197 सीसी का इंजन दिया जा सकता है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ बाजारों में दस्तक दे सकती है। इसे मार्च 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी अनुमानित एक्सशोरूम कीमत 8 लाख रुपए है। इसे 11000 रुपए देकर कंपनी की ऑफिशियल साइट से बुक किया जा सकता है।

New Honda SUV

इसे अप्रैल-मई के महीनों में पेश किया जा सकता है और दिवाली के समय लॉन्च किया जा सकता है। इसके शुरुआती वेरिएंट की कीमत 10.5 लाख से शुरू हो सकती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 22 लाख रुपए तक हो सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: 75000 रुपये वाले Samsung Galaxy S21 FE को 15000 से कम कीमत पर खरीदने का मौका, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026