---Advertisement---

Upcoming Toyota SUVs: टोयोटा जल्द ला सकती है दो 7-Seater SUV! इन फर्स्टक्लास फीचर्स से हो सकती है लैस

Upcoming Toyota SUVs: रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टोयोटा किर्लोस्कर इन दिनों दो 7-Seater SUVs पर काम कर रही है। इनको आगामी कुछ दिनों लॉन्च किया जा सकता है। चलिए इस खबर के बारे में आपको बता देते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 12, 2023 11:36 पूर्वाह्न

Upcoming Toyota SUVs
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Toyota SUVs: भारत में 7-सीटर गाड़ियों का क्रेज जमकर देखा जाता है। यही वजह है कंपनियां भी इस क्रेज को देखते हुए समय-समय पर इस सेगमेंट में गाड़ियां लॉन्च करती रहती हैं। इस कड़ी में अब टोयोटा किर्लोस्कर (Toyota ) भी आगामी दिनों में दो 7-Seater SUV मार्केट में पेश कर सकती है। इन दोनों ही एसयूवी गाड़ियों को आकर्षक डिजाइन और उन्नत तकनीक से लैस फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इन दिनों नई फॉर्च्यूनर और टोयोटा कोरोला प्लस पर काम कर रही है।

नई टोयोटा फॉर्च्यूनर की हो सकती है एंट्री

रिपोर्ट्स में कहा जा है कि कंपनी इन दिनों नई टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota fortuner) पर काम कर रही है। टेयोटा टैकोमा पिकअप से मिलता-जुलता इसका डिजाइन बताया जा रहा है। खबर है कि ये गाड़ी अगले साल पेश की जा सकती है। इस गाड़ी में कई उन्नत किस्म के फीचर्स को कंपनी अपग्रेड के तौर पर शामिल कर सकती है। इस गाड़ी को टीएनजीए आर्किटेक्चर पर तैयार किया जा रहा है। इस गाड़ी में सनरूफ और व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल की सुविधा अनुमानित तौर पर दी जा सकती है। मौजूदा गाड़ी की तुलना में इस गाड़ी में बेहतर इंजन देखने को भी मिल सकता है।

Toyota Corolla Cross SUV भी दे सकती है दस्तक

वर्तमान समय में टोयाटा की Corolla Cross SUV मौजूद है हालांकि अब कहा जा रहा है इसी की तर्ज पर इस गाड़ी को तैयार किया जाएगा। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी इसके लिए टीएनजीए प्लेटफॉर्म का सहारा ले सकती है। इस अपकमिंग एसयूवी में वर्तमान मॉडल की तुलना में बड़ा कैबिन स्पेस दिया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस गाड़ी में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

ये खबर रिपोर्ट्स के आधार पर लिखी गई है। कंपनी की तरफ से आधिकारिक अपडेट नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026