VIDA VX2 Plus KKR Edition: IPL 2026 का पहला ‘छक्का’! हीरो ने उतारा शाहरुख खान की टीम KKR लवर्स के लिए खास इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत

VIDA VX2 Plus KKR Edition: इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 शुरु होने से पहले शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हीरो ने खास इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है। ये टीम के प्लेयर्स और फैंस के लिए स्पेशली बनाया गया है।

VIDA VX2 Plus KKR Edition

Picture Credit: Google

VIDA VX2 Plus KKR Edition:  इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। क्रिकेट प्रेमियों के बीच आईपीएल को लेकर खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बीच शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए हीरो ने खास इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। केकेआर तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी उठा चुकी है। ऐसे में अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह के चौके-छक्कों से पहले वीडा VX2 प्लस  केके आर एडिशन को लॉन्च कर कंपनी ने छक्का जड़ दिया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स  के लिए उतारा गया खास   VIDA VX2 Plus KKR Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर

विडा VX2 प्लस KKR एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर को हेलमेट के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेयर्स और फैंस के लिए उतारा गया है। हीरो विडा का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है। लेकिन अब कंपनी ने गोल्ड और पर्पल कलर के साथ पेश किया है। इसकी थीम केकेआर की टीम थीम पर आधारित है। ये केकेआर के लोगो के साथ आएगा। KKR लिमिटेड एडिशन ईवी खासतौर पर प्लेयर ऑफ द मैच के लिए तैयार किया गया है।  कोलकाता नाइट राइडर्स टीम जो भी आईपीएल मैच जीतती है ।  इसके एक खिलाैड़ी को उनके नाम और जर्सी नंबर के साथ एक कस्टमाइज्ड VX2 प्लस KKR लिमिटेड एडिशन घड़ी  इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ मिलेगी।

विडा VX2 प्लस केकेआर एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, रेंज और मोड

विडा VX2 प्लस केकेआर एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.94 kWh की दो बैटरी दी गई है। ये रिमूवेबल हैं। जिन्हें निकाल कर कहीं पर भी चार्ज किया जा सकता है। ये 65 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। ये सिंगल चार्ज पर 165 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 80 किमी/घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें ईको, राइड , स्पोर्टस और स्टल चार मोड दिए गए हैं।

KKR Edition ईवी के स्मार्ट फीचर्स 

Vida VX2 Plus KKR Edition में यूजर की लाइफ को आसान बनाने के लिए कुछ स्मार्ट और हाईटेक फीचर्स को जोड़ा गया है। इसमें 7-इंच की कलर टचस्क्रीन मिलती है। क्रूज कंट्रोल से स्पीड को फिक्स किया जा सकता है। वहीं, ये कीलेस ईवी है । बिना चाबी की मदद से इसे चलाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की और राइडर की सुरक्षा के लिए एंटी-थेफ्ट अलार्म, जियो-फेंसिंग और ‘ट्रैक माय बाइक’ जैसे स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं।

VIDA VX2 Plus KKR Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर की  ऑन रोड कीमत

विडा VX2 प्लस KKR Edition ईवी की ऑन रोड कीमत 1 लाख 20 हजार के आस-पास है। विभिन्न शहरों और राज्यों में ये भिन्न हो सकती है।

 

 

 

 

Exit mobile version