---Advertisement---

Volkswagen Car Discounts: खुशखबरी! इस SUV पर 4.84 लाख रुपये तक की भारी छूट, स्टॉक खत्म होने से पहले उठाएं ऑफर का लाभ

Volkswagen Car Discounts: मशहूर कार कंपनी वोक्सवैगन अपनी कई गाड़ियों पर भारी छूट दे रही है। स्टॉक खत्म होने से पहले उठाएं ऑफर का लाभ।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 5, 2025 12:28 अपराह्न

Volkswagen Car Discounts
Follow Us
---Advertisement---

Volkswagen Car Discounts: नई सेडान कार लेने की सोच रहे हैं, या फिर नई एसयूवी घर लाने का मन है। अगर हां, तो समझिए आपका बन गया। जी हां, मशहूर कार मेकर वोक्सवैगन अपनी कारों पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में नई गाड़ी खरीदने का इससे अच्छा समय नहीं हो सकता है। वोक्सवैगन कार छूट के जरिए आपको लाखों रुपये की बचत हो सकती है। कंपनी का यह ऑफर 28 फरवरी 2025 तक ही वैलिड है।

Volkswagen Car Discounts: Tiguan पर 4.84 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

कार निर्माता के मुताबिक, Volkswagen Tiguan एसयूवी पर 4.84 लाख रुपये तक का वोक्सवैगन कार छूट का फायदा लिया जा सकता है। इसमें 2 लाख रुपये तक का कैश लाभ, 1.50 लाख रुपये तक का एक्सचेंज लाभ, 50 हजार रुपये का कॉरपेरेट लाभ, 83 हजार रुपये तक का अतिरिक्त फायदा शामिल है। इसके अलावा 20000 रुपये तक का अतिरिक्त स्क्रैपिंग लाभ भी मिल सकता है। इसकी एक्सशोरुम कीमत 3816900 रुपये है।

Photo Credit: Volkswagen India

Volkswagen Car Discounts: Virtus Sport पर हजारों रुपये की बचत का मौका

नई सेडान लेनी है तो वोक्सवैगन कार छूट का लाभ उठाते हुए Virtus Sport कार को खरीद सकते हैं। इसके Virtus GT Plus वेरिएंट पर 95000 रुपये तक का फायदा ले सकते हैं। वहीं, Virtus GT Line वेरिएंट पर 83000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा 20000 रुपये तक का अतिरिक्त स्क्रैपिंग लाभ भी मिल सकता है। Virtus GT Plus वेरिएंट की एक्सशोरुम कीमत 17.84 लाख रुपये है। वहीं, Virtus GT Line वेरिएंट की एक्सशोरुम कीमत 14.07 लाख रुपये है।

Photo Credit: Volkswagen India

Volkswagen Car Discounts: Taigun Sport पर हजारों रुपये की सेविंग का अवसर

फेमस कार मेकर के अनुसार, वोक्सवैगन कार छूट ऑफर के तहत Taigun Sport कार के Taigun GT Plus Sport वेरिएंट पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके साथ ही 20000 रुपये तक का अतिरिक्त स्क्रैपिंग लाभ भी मिल सकता है। Taigun GT Plus Sport वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है।

Photo Credit: Volkswagen India

वोक्सवैगन कार छूट का उठाएं लाभ

अगर आप इस महीने में वोक्सवैगन कंपनी की नई गाड़ी घर लाने की योजना बना रहे हैं Volkswagen Car Discounts का लाभ आपको बड़ी सेविंग करवा सकता है। इन ऑफर्स के अलावा कुछ अतिरिक्त डील्स का भी लाभ मिल सकता है। ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आपको अपने पास के कार डीलर से संपर्क करना होगा।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026