---Advertisement---

Volvo C40 Recharge Electric SUV में मिलेगी 530KM की धाकड़ रेंज, आधे घंटे में हो जाएगी फुल चार्ज!

Volvo C40 Recharge: मशहूर लग्जरी कार कंपनी वोल्वो अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। दावा किया जा रहा है कि सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक कार को 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस कार में 530 किलोमीटर की रेंज मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 3, 2023 5:44 अपराह्न

Volvo C40 Recharge
Follow Us
---Advertisement---

Volvo C40 Recharge: स्वीडिश कार कंपनी वोल्वो अपनी लग्जरी कारों के लिए मशहूर है। वोल्वो ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी नई कार  को उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। वोल्वो सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी (Volvo C40 Recharge Electric SUV) एक दमदार कार होने वाली है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस कार को जून 2023 में रिवील किया था। ऐसे में अब दावा किया जा रहा है कि इस कार को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। जानें क्या है इसकी खूबियां।

Volvo C40 Recharge के संभावित फीचर्स

बताया जा रहा है कि वोल्वो की ये इलेक्ट्रिक कार एक हाईक्लास कार होगी। इस कार को सिंगल वेरिएंट में ही लाया जाएगा। इस कार में स्टाइल के साथ सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस कार को बोर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर जाना जाएगा। कार में एलईडी हैडलैंप, 5 स्पोक अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इसमें स्लोपिंग रुफलाइन टेललैंप्स के साथ अलग स्पॉइलर मिलेंगे। कार में 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनॉरमिक सनरुफ, डिजिटल इंस्टूमेंट कलस्टर और इस कार को पूरी तरह से लैदर मुक्त बनाया गया है। इसके साथ यूएसबी पोर्ट और क्लाईमेट कंट्रोल भी मिलता है। वोल्वो की इस कार में सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा, सिंगल पैडल ड्राइव और ADAS फीचर दिया गया है।

फीचर्सVolvo C40 Recharge
बैटरी78KWH
रेंज530KM
ताकत408bhp
टॉर्क660nm

Volvo C40 Recharge की बैटरी पैक की जानकारी

Volvo C40 Recharge इलेक्ट्रिक एसयूवी में 78KWH की बैटरी पैक दी गई है। इस कार में ट्विन मोटर दी गई है, जोकि 408bhp की ताकत और 660nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने दावा किया है कि ये सिंगल चार्ज पर 530km की रेंज देगी। ये 150kw के डीसी फास्ट चार्जर से 27 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाएगी। ये कार 4.7 सेकेंड में ही 0 से 100km की रफ्तार पकड़ लेगी। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 60 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, इस कार को कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026