Kia Seltos GTX (O) vs X-Line (O): किआ सेल्टोज एक मिड साइज एसयूवी है। जिसे भारत में काफी खरीदा जाता है। इसका कारण किफायती कीमत में पावरफुल फीचर्स देना है। खबरों की मानें तो ये कार हर महीने 10 हजार से ज्यादा यूनिट में बिक जाती है। कंपनी ने अब इसे दो नए वेरियंट में पेश किया है। इसके GTX (O) और X-Line (O) वेरियंट फ्लैगशिप वाले हैं। जिनकी कीमत लगभग एक जैसी है। लेकिन इसके बाद भी इनमें बड़े अंतर हैं।
Kia Seltos GTX (O) vs X-Line (O) के सबसे बड़े अंतर
किआ सेल्टोज GTX (O) यह कार आपको ग्लॉसी पेंट फिनिश के साथ मिलती है। इसके बंपर और साइड में क्रोम या डार्क गनमेटल ग्रे रंग के हाइलाइट्स दी गई हैं। वहीं, इसमें क्रिस्टल-कट वाले अलॉय व्हील्स मिल रहे हैं। इसके इंटीरियर में भी कंपनी ने बड़े बदलाव किए हैं। इसका इंटीरियर स्पोर्टी ब्लैक और व्हाइट कॉम्बिनेशन से बना हुआ है। ये बदलाव GTX (O) वेरियंट को सबसे अलग बनाते हैँ।
सेल्टोस के X-Line (O) वेरियंट में क्या मिल रहा अलग?
सेल्टोस के X-Line (O) के इंटीरियर की बात करें तो ये GTX (O) से पूरा अलग है। इसमें ऑल-ब्लैक और हंटर ग्रीन कलर का यूज किया गया है। स्टेयरिंग व्हील पर आपको ‘GT-Line’ की जगह ‘Seltos’ की बैजिंग और कंट्रास्ट ऑरेंज रंग कलर मिल रहा है। ये मैट फिनिश के साथ है।
किआ सेल्टोस GTX (O) और X-Line (O) वेरियंट की कीमत , इंजन और सेफ्टी फीचर्स
किआ सेल्टोस GTX (O) और X-Line (O) वेरियंट में कुछ फीचर्स बिल्कुल एक जैसे हैं। इनकी कीमत भी 21.57 लाख एक्स शोरुम की रखी गई है। इन दोनों ही वेरियंट में कंपनी ने लेवल 2 ADAS दिया है। इनके इंटीरियर के स्मार्ट फीचर्स हेड-अप डिस्प्ले, इन-बिल्ट फ्रंट और रियर डैशकैम, डिजिटल की भी एक जैसे हैं। इंजन की बात करें तो इन दोनों में 1.5L टर्बो पेट्रोल (160 hp) + 7-स्पीड DCT इंजन मिल रहा है। वहीं, इनका डीजल ऑटोमैटिकल इंजन 1.5L टर्बो डीजल (116 hp) + 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर भी एक जैसा है। किआ सेल्टोस GTX (O) आपको क्लासी दिखाएगी। वहीं, किआ सेल्टोस X-Line (O) का मैट फिनिश लुक यूनिक पहचान देगा।
