---Advertisement---

2024 Maruti Suzuki Swift क्या सेफ्टी फीचर्स में Tata Punch को मारेगी पंच? जानें क्या मिल सकता है खास

2024 Maruti Suzuki Swift को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 19, 2024 1:50 अपराह्न

2024 Maruti Suzuki Swift
Follow Us
---Advertisement---

2024 Maruti Suzuki Swift: देश में सबसे ज्यादा किफायती कीमत में गाड़ियां बेचने वाली कंपनी Maruti Suzuki का ऑटो मार्केट में अलग ही भौकाल है। मारुति की कई सारी कारें हर महीने बेस्ट सेलिंग लिस्ट में शामिल हो जाती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये कितनी खरीदी जाती है। ग्राहकों के द्वारा यूं तो कई सारी मारुति की कारों को पसंद किया जाता है। लेकिन Maruti Suzuki Swift का अलग ही जलवा है। इसके चाहने वाले लगातार बढ़ रहे हैं। किफायती कीमत में बेतरीन फीचर्स और लुक से किसी का भी दिल चुरा लेती है। इसके साथ ही काफी अच्छा माइलेज भी देती है। यही वजह है कि, कंपनी इसकी नई 2024 Maruti Suzuki Swift कार लेकर आ रही है। जिसे मई में लॉन्च होने की उम्मीद है।

2024 Maruti Suzuki Swift को बुक कर सकते हैं, क्या Tata Punch को देगी टक्कर?

ये कार मारुती की चौथी पीढ़ी की गाड़ी होगी। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि, इसे कुछ डीलर्स से 11000 की टोकन मनी देकर बुक किया जा सकता है। इस कार में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही इसमें कुछ नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा सकता है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि, ये टाटा की सेफ्टी में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली टाटा पंच को टक्कर दे सकती हैं। आपको बता दें, Tata Punch टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार है और इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है। ये कार 6,12,900 लाख की शुरुआती कीमत में आती है। वहीं, 2024 Maruti Suzuki Swift भी 6 से 7 लाख की एक्स शोरुम कीमत में आ सकती है।

2024 Maruti Suzuki Swift संभावित सेफ्टी फीचर्स

six airbags Electronic stability control, anti-lock braking system electronic brakeforce distribution, level-2 ADAS और brake assist जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आ सकती है।

इस कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी बदलाव मिल सकते हैं। इसमें LED headlamps, LED taillamps, alloy wheels, touchscreen infotainment system, instrument cluster ,climate control 360-degree camera जैसी खूबियां मिल सकती हैं।

2024 Maruti Suzuki Swift के संभावित फीचर्स

फीचर2024 Maruti Suzuki Swift
इंजन1198 सीसी का 1.2-litre Z12E petrol Engine मिल सकता है।
माइलेज23.4kmpl का माइलेज मिल सकता है।
ट्रांसमिशनमैनुअल ट्रांसमिशन मिल सकता है।
फ्यूल वेरियंटपेट्रोल फ्यूल वेरियंट में आ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026