---Advertisement---

Maruti और Hyundai की प्रीमियम कारों की क्या सेल निगल लेगी Tata Altroz Racer? देखें लीक फीचर्स

Tata Altroz Racer कार का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 11, 2024 3:38 अपराह्न

Tata Altroz Racer
Follow Us
---Advertisement---

Tata Altroz Racer: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार Tata बहुत जल्द ऑटो मार्केट में अपनी बेहद खास कार Tata Altroz Racer को पेश करने जा रही है। ताजा लीक खबरों की मानें तो ये कार अगले महीने यानी की जून में लॉन्च हो सकती है। इस हैचबैक कार को लेकर कहा जा रहा है कि, इसका मुकाबला Hyundai i20 और Maruti Baleno से होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, हैचबैक सेगमेंट में Hyundai i20 और Maruti Baleno का जलवा ये सबसे ज्यादा खरीदी जाती हैं। यही वजह है कि, Tata Altroz Racer को लेकर कहा जा रहा है कि, इसके आने से इन दोनों की सेल पर असर पड़ सकता है।

Tata Altroz Racer में मिल सकती हैं इतनी सारी खूबियां

इस कार के लुक को लेकर काफी दिनों से खबरें चल रही हैं। ये स्पोर्टियर लुक और डुअल टोन में ओरेंज कलर में दस्तक दे सकती है। इसमें Six airbags, head-up display, 360-degree camera unit, wireless Apple CarPlay, 10.25-inch touchscreen infotainment display with Android Auto interface, 7-inch TFT instrumentation, shark fin antenna, active electric sunroof जैसी खूबियां मिल सकती हैं।

India Mobility Global Expo 2024 में इस कार की झलक दिखी थी। इसके इंटीरियर को लेकर कहा जा रहा है कि, इसमें sleek granite black theme मिल सकती है। टाटा की इस कार का लोगों का काफी लंबे समय से इंतजार है। लेकिन अब लगता है कि, उनकी ये इंतजार खत्म होने वाला है।

Tata Altroz Racer के संभावित फीचर्स

फीचरTata Altroz Racer
इंजन1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
ट्रांसमिशन6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिल सकते हैं।
पावर120 बीएचपी की पावर मिल सकती है।
टॉर्क170 एनएम की टॉर्क मिल सकती है।
संभावित कीमत10 लाख के आस-पास की संभावित कीमत में आ सकती है।
टायरअलॉय व्हील मिल सकते हैं।

Tata Altroz Racer का लुक अन्य गाड़ियों से बिल्कुल अलग होने वाला है। इसे लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है। जिसकी वजह से लोग इसका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन नई लीक खबरों की मानें तो इसे अब बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कब इसकी जानकारी फिलहाल आधिकारिक रुप से कंपनी ने नहीं दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026