---Advertisement---

Renault Triber Turbo के आते ही क्या खत्म हो जाएगी Maruti Suzuki Ertiga की बादशाहत? खरीदने से पहले जानें फीचर्स और कीमत

Renault Triber Turbo : रेनोल्ट ट्राइबर टर्बो 7 सीटर कार को पहले से ज्यादा पावरफुल बना दिया गया है। ऑटो मार्केट में इसका मुकाबला मारुति सुजुती अर्टिगा से है। इन दोनों बजट फ्रेंडली गाड़ियों का मुकाबला मार्केट में होगा। खरीदने से पहले इनके अंतरों को जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 28, 2026 5:30 अपराह्न

Renault Triber Turbo
Follow Us
---Advertisement---

Renault Triber Turbo :  इस दिवाली अगर आप कोई 7 सीटर कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो,  रेनोल्ट ट्राइबर टर्बो कार खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव किए हैं और पहले से ज्यादा पावरफुल बनाकर मार्केट में पेश किया है। ट्राइबर टर्बो को 7.84 लाख की एक्स शोरुम कीमत में पेश किया गया है। इसका मुकाबला ऑटो मार्केट में पहले से ही कदम जमा चुकी मारुति सुजुकी अर्टिगा से है। ये दोनों ही 7 सीटर गाड़ियां है। जो बजट की कीमत पर बड़े परिवारों के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।  ऐसे में अर्टिगा पर ट्राइबर टर्बो भारी पड़ सकती है। क्योंकि कंपनी ने इस  गाड़ी के इंजन में बदलाव कर दिया है।

Renault Triber Turbo  कैसे देगी Maruti Suzuki Ertiga को टक्कर?

नई रेनोल्ट ट्राइबर टर्बो के इंजन को पहले से ज्यादा  मजबूत बना दिया गया है। इसमें 1.0-लीटर TCe टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल रहा है। ये 100 PS पावर और 180 Nm टॉर्क को जनरेट करता है। वहीं, मारुति की अर्टिगा के 1.5-लीटर इंजन के साथ आती है। ये 103 PS की पावर और 136.8 Nm की टॉर्क को जनरेट करती है। ट्राइबर टर्बो ने परफॉर्मेंस में अर्टिगा को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, माइलेज में अभी भी अर्टिगा आगे है। अर्टिगा 19 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, सीएनजी में ये 26 किमा प्रति किग्रा तक होता है। इसके साथ ही ट्राइबर टर्बो का माइलेज 18 किमी प्रति लीटर के आस-पास है। रेनो की  ये 7 सीटर कार सीएनजी फ्यूल वेरियंट में उपलब्ध नहीं है। सुरक्षा की बात करें तो रेनो की नई ट्राइबर टर्बो को मजबूत स्टील से बनाया गया है। ये पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। इसके पुराने वेरियंट को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। वहीं, सुरक्षा के मामले में मारुति की गाड़ियों कम खरी दिखती है। अर्टिगा को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अर्टिगा को सिर्फ 3-स्टार रेटिंग मिली हुई है। ये गाड़ी हल्की होती है। लेकिन ज्यादा माइलेज देती हैं।

रेनोल्ट ट्राइबर टर्बो और मारुति सुजुकी अर्टिगा  की कीमत में अंतर 

रेनोल्ट ट्राइबर टर्बो और मारुति सुजुकी अर्टिगा की कीमत में भी बड़ा फर्क है। रेनो की 7 सीटर ट्राइबर 7.84 लाख की शुरुआती एक्स शोरुम कींमत में उपलब्ध है। वहीं, मारुति सुजुकी आर्टिगा की शुरुआती एक्स शोरिम कीमत 8.9 लाख है। दोनों ही 7 सीटर गाड़ियां है। आप अपने बजट के हिसाब के किसी भी गाड़ी को चुन सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026