---Advertisement---

Kia Syros EV की लंबी रेंज क्या E-vitara और Tata Punch EV Facelift का बनेगी काल? लीक फीचर्स -कीमत से मची खलबली

Kia Syros EV : किआ साइरोस इलेक्ट्रिक कार इसी साल लॉन्च हो सकती है। इस कार में कंपनी बेहद हाईटे फीचर्स दे सकती है। इसका मुकाबला E-vitara और Tata Punch EV Facelift जैसी हालहि में लॉन्च हुई गाड़ियों से होगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 26, 2026 1:57 अपराह्न

Kia Syros EV
Follow Us
---Advertisement---

Kia Syros EV : अगर आप किसी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा थम जाएं क्योंकि, किआ बहुत जल्द एक नई ईवी पेश करने जा रही है। किआ साइरोस ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसके बाद लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। क्योंकि इसका मुकाबला ओटो मार्केट में सीधे Maruti Suzuki E-vitara और Tata Punch EV Facelift से होने वाला है। ये कार एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। जो कि, मार्केट में पहले से ही मौजूद पेट्रोल और डीजल के वेरियंट में बिक रही है। कंपनी अब इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने जा रही है। कंपनी ने पहली बार 19 दिसंबर 2024 को इसे पेश किया था। ग्राहकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इसका ईवी वर्जन लॉन्च किया जाएगा।

Kia Syros EV की संभावित कीमत, कॉम्पिटिशन और अनुमानित लॉन्चिंग

किआ साइरोस की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 15 लाख से 20 लाख की संभावित कीमत में पेश किया जा सकता है। बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए ये अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इस गाड़ी का मुकाबला सीधे मारुति सुजुकी ई विटारा और टाटा पंच  ईवी फेसलिफ्ट के साथ होने वाला है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को इसी साल लॉन्च किया जा सकता है।

किआ साइरोस ईवी में मिलेगा बड़ा स्पेस

किआ साइरोस ईवी में ड्राइवर और यात्रियों को आसानी से चढ़ने और उतरने के लिए बड़ा इंटारियर दिया जा सकता है। जिसकी वजह से लोगों को आसामदायक यात्रा मिलेगी। इसके साथ ही 465 लीटर का बड़ा बूट स्पेस सामान रखने के लिए मिल सकता है।

किआ साइरोस ईवी की संभावित बैटरी, रेंज और स्पीड

किआ साइरोस को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि, ये 49 kWh और 51.4 kWh बैटरी वेरियंट में आ सकती हैं। इस बैटरी पर ये कार 450 किमी से लेकर 473 तक की रेंज दे सकती है। कंपनी कार के साथ सुपरफास्ट चार्जर दे सकती है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है ये बैटरी एक घंटे के अंदर कार को 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकती है। साइरोस ईवी 185 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 120-150 hp की पावर और 170-180 Nm टॉर्क दे सकती है।

 किआ साइरोस में मिल सकते हैं शक्तिशाली सेफ्टी फीचर्स 

किआ साइरोस एक बेहद सेफ कार कार बताई जा रही है। खबरों की मानें तो कंपनी ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लेवल 2 ADAS दे सकती है। वहीं, 6 एयरबैग मिल सकते हैं। इसके साथ ही गाड़ी को फिसलने से रोकने के लिए डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं।

किआ की नई इलेक्ट्रिक कार में मिल सते हैं खास स्मार्ट फीचर्स

किआ की इस नई अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है। वहीं, 12.3-इंच का टचस्क्रीन, 12.3-इंच का डिजिटल क्लस्टर और 5-इंच का एसी कंट्रोल पैनल मिल सकता है। इसके साथ ही अन्य इलेक्ट्रिक सामान को चार्ज करने के लिए V2L (Vehicle-to-Load) का फीचर मिल सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए वेंटिडेलटेड सीट्स मिल सकती हैं। वहीं, 8-स्पीकर वाला हरमन कार्डन का बेहद हाईटेक म्यूजिक सिस्टम मिल सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 13, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 12, 2026

KTM 350 Duke

अप्रैल 11, 2026