---Advertisement---

Maruti Suzuki Swift Hybrid क्या सच में देगी 40 किमी का माइलेज? जानें क्या मिल सकती हैं खूबियां

Maruti Suzuki Swift Hybrid : मारुति सुजुकी स्विफ्ट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ बहुत जल्द पेश हो सकती है। इसकी खूबियां लॉन्च से पहले ही चर्चा में बनी हुई हैं। यहां जानें कंपनी इसमें क्या कुछ नया दे सकती है?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 9, 2026 5:15 अपराह्न

Maruti Suzuki Swift Hybrid
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Swift Hybrid: भारत में मारुति सुजुकी की गाड़ियों को काफी खरीदा जाता है। इसकी वजह किफायती कीमत पर ज्यादा माइलेज और अच्छे फीचर्स देना है। यही वजह है कि, ये मिडिल क्लास ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में
स्विफ्ट भी है। स्विफ्ट अपने लुक और फीचर्स से कई बड़ी देसी और विदेशी कंपनियों का सिर दर्द बनी हुई है। लेकिन कंपनी अब इसमें बड़े बदलाव करने जा रही है। स्पिफ्ट को स्ट्रोंग हाइब्रिड इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। लीक खबरों  में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि, ये 5 सीटर कार  40 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।

Maruti Suzuki Swift Hybrid का संभावित इंजन और माइलेज

मारुति सुजुकी स्विफ्ट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-series पेट्रोल इंजन मिल सकता है। जो कि, 40 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकता है। खबरों की मानें तो कंपनी टोयोटा के साथ मिलकर कंपनी स्विफ्ट के इंजन पर काम कर रही है। इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ी जा सकती है। जिसकी वजह से ये बहुत ही कम फ्यूल पर चलेगी और माइलेज ज्यादा देगी।

स्विफ्ट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में क्या कुछ मिल सकता है नया?

मारुति सुजुकी स्विफ्ट में कंपनी सुरक्षा के लिए एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम दे सकती है। ये इसका सबसे बड़ा बदलाव कहा जा रहा है। राइडर और यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। मारुति अपनी इस नई कार के इंटीरियर में भी बदलाव कर सकती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग ,9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिल सकता है। ये कार 5-स्पीड मैनुअल या CVT ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है।

स्विफ्ट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की अनुमानित कीमत

अभी तक Maruti Suzuki Swift Hybrid की कीमत , फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि, ये इसे 10 लाख से लेकर 13 लाख के आस-पास की संभावित कीमत में पेश कर सकती है। स्विफ्ट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की लॉन्चिग साल 2026 और 2027 में हो सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026