Skoda Slavia Facelift : सेडान सेगमेंट की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों में स्लाविया की गिनती होती है। इसका लुक और सुरक्षा ग्राहकों को काफी प्रभावित करता है। ये एसयूवी सेगमेंट से हटकर लग्जरी फील कराने वाली सेडान कार है। ये शानदार परफॉर्मेंस के साथ प्रैक्टिकल ग्राउंड क्लीयरेंस देती है। यही वजह है कि, इस कार को भारत में भी काफी खरीदा जाता है। ग्राहकों की इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आ रही है। खबरों की मानें तो स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट को कंपनी 18 अगस्त 2026 को लॉन्च कर सकती है। इसमें पावरफुल इंजन से लेकर मसाज फंक्शन जैसी खूबियां मिल सकती हैं।
Skoda Slavia Facelift मसाज फंक्शन के साथ क्या मिल सकता है यूनिक?
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में कंपनी सबसे बड़ा बदलाव मैकेनिकल तौर पर कर सकती है। इसमें नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। इससे कार की परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी। इससे ये सेडान ना सिर्फ स्मूथ चलेगी बल्कि ये माइलेज भी अच्छा देगी। कंपनी अपने ग्राहकों के कंफर्ट के लिए इस रियर-सीट मसाजर्स का फंक्शन दे सकती है। इसकी पिछली सीटों पर बैठे लोगों को मसाज करने का मौका मिलेगा । लंबे सफर के लिए ये सेडान एक बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसके बाहरी लुक को प्रीमियम और हटकर दिखाने के लिए कंपनी इसके फ्रंट में इल्यूमिनेटेड स्कोडा बैजिंग कर सकती है। जिससे ये रात में काफी लग्जरी लगेगी। इसके ग्रिल में लाइट एलिमेंट्स और कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स मिल सकते हैं। इसके इंटीरियर में 10.25-इंच के पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकती है। ये एआई के साथ चलेगी। पार्किंग और सेफ्टी के लिए हाई-रेजोल्यूशन 360-डिग्री कैमरा मिल सकता है। ये सभी बदलाव स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट को सबसे हटकर बनाएंगे।
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट का इंजन, माइलेज और संभावित कीमत
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव ना होने की चर्चा हैं। इसमें 1.0-लीटर इंजन के साथ पुराने 6-स्पीड की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकते हैं। इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है। स्कोडा की ये नई फेसलिफ्ट 20.32 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। ये गाड़ी 190 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकेगी। स्लाविया को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग मिली हुई है। जिसके कारण ये बेहद सुरक्षित है। इसमें 6 एयरबैग मिलते हैं। ये गाड़ी फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ आ सकती है। अभी तक Skoda Slavia Facelift की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 12 लाख की एक्सशोरुम कीमत से लेकर 19 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है।
