---Advertisement---

Aprilia SXR 160 से टकराने आया Yamaha का Aerox 155 स्कूटर, माइलेज-स्पीड को देख हो जाएंगे फिदा

Yamaha ने देश में अपना एक अपडेटेड Aerox 155 स्कूटर लॉन्च कर दिया है और इस सेंगमेंट में यह पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) को दिया गया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 8, 2023 12:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Yamaha Aerox 155: India Yamaha Motor ने देश में अपना मैक्सी-स्पोर्ट्स Aerox 155 स्कूटर लॉन्च कर दिया है। यह इस स्कूटर का अपडेटेड वर्जन है और इस सेंगमेंट में यह पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) को दिया गया है। ये स्कूटर नई कलर स्कीम के साथ नए कलर ऑप्शन मैटेलिक ब्लैक, रेसिंग ब्लू, ग्रे वर्मिलियन और मैटेलिक सिल्वर में लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर में अगले व्हिल में डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ में ड्रम ब्रेक के साथ इसमें सिंगल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) वाला फीचर भी दिया गया है। तो देखिए इस स्कूटर के बारे में सभी जानकारियां।

ये भी पढ़ें: नए नवेले OnePlus Nord Buds CE TWS को मुफ्त में पाने का छप्परफाड़ ऑफर,ऐसे उठाएं लाभ

Yamaha Aerox 155 की टेक्निकल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इस अपडेटेड Yamaha Aerox 155 स्कूटर में कंपनी ने सिंगल-सिलेंडर वाला लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड 155cc का इंजन दिया है। इस इंजन का पावर आउटपुट 14.79 bhp और 13.9 Nm का पीक टॉर्क है। यह इंजन CVT ट्रांसमिशन के लैस है। यह स्कूटर का इंजन OBD-2 मानक के अनुरूप दिया गया है जो कि E20 फ्यूल यानी 20 फीसदी एथेनॉल और 80 फीसदी पेट्रोल के साथ चल सकता है। इसके अलावा यामाहा का इस स्कूटर में वाल्व एक्चुएशन (VVA) टेक्नोलॉजी दी गई है।

ScooterYamaha Aerox 155
Engine155 cc Liquid cooled, 4-stroke, SOHC, 4-valve
Max Power15 PS
Max TorqueTorque13.9 Nm
Fuel Capacity5.5 L
Mileage (City)48.62 kmpl
Front & Rear BrakeDisk & Drum

 

Yamaha Aerox 155 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्राइविंग के दौरान झटकों से राहत के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पिछले हिस्से में ट्विन स्प्रिंग-लोडेड रियर एब्जॉर्बर दिया गया है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रैक दिया गया है। इसमें सिंगल-चैनल ABS भी दिया गया है। इनके अलावा कंपनी ने इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED हेडलैंप के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई सारे और भी फीचर्स दिए हैं।

Yamaha Aerox 155 की कीमत

Yamaha Aerox 155  लेटेस्ट एडिशन स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.43 लाख रुपये, दिल्ली लगभग है। वहीं कंपनी ने इस मॉडल के MotoGP वर्जन को बंद कर दिया है। इस स्कूटर का मुकाबला Aprilia SXR 160 से है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026