Yamaha EC-06:चेतक को सीधी टक्कर! रेंज में ‘बाप’ निकला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 169KM रेंज New Bajaj Chetak को देगा भयंकर टक्कर

Yamaha EC-06: यामाहा ईसी-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 फरवरी 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें लंबी रेंज मिल रही है। इसका मुकाबला नए बजाज चेतक के इलेक्ट्रिक स्कूटर से है। यहां जानें खूबियां।

Yamaha EC-06

Picture Credit: Google

Yamaha EC-06: जपानी कंपनी यामहा ने भारत की देसी कंपनी रिवर के साथ मिलकर यामाहा ईसी-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर निकाला है। इसे 2 फरवरी 2026 को लॉन्च किया गया है। किफायती कीमत में ये लंबी रेंज दे रहा है। जिसके कारण ये टक्कर 14 जनवरी 2026 को लॉन्च हुए नए बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को दे रहा है। अगर आप कोई दो पहिया वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार इस नए EV की खासियत और कीमत पर जरुर नजर डाल लीजिए।

Yamaha EC-06 और नए  बजाज चेतक  इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत

यामाहा ईसी-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 1,67,600 है। वहीं, ऑन रोड ये 1.73 लाख रुपए के आस-पास की कीमत में मिल सकता है। वहीं, नए बजाज चेतक की ऑन रोड कीमत 1.07 लाख से लेकर 1.49 लाख तक है।

Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर और नए बजाज चेतक की बैटरी और रेंज में  बड़ा फर्क

Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4 kWh का फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। जो कि, 169 किलोमीटर की रेंज सिंगल चार्च पर देती है। वहीं, नए बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और रेंज बहुत कम है। ये 2.5 kWh और 3.5 kWh बैटरी के साथ आता है। जो कि, 113 किमी से 153 किमी तक की रेज देते हैं।

यामहा के नए  इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन

Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर स्पेसिफिकेशन
स्पीड यामहा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 79 किमी की स्पीड देता है।
फुल चार्ज बैटरी को फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटे का समय लगता है।
मोड इको, स्टैंडर्ड और पावर जैसे तीन मोड मिलते हैं।
बूट स्पेस 24.5 लीटर का सीट के नीचे सामान रखने के लिए बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
अलॉय व्हील 14 इंच के अलॉय व्हील मिल रहे हैं।
ब्रेक कॉम्बी ब्रेक सिस्टम दिया गया है।
सेफ्टी सेफ्टी के लिए रिवर्स असिस्ट, पार्किंग स्विच और मल्टी-फंक्शन का फीचर मिलता है।
ग्राउंड क्लीयरेंस 145 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल रहा है।
डिजिटल कंसोल कलर डिजिटल कंसोल मिलता है। जिससे स्मार्टफोन को कनेक्ट करके, नेविगेशन, कॉल ,मैसेज, बैटरी अपडेट के साथ म्यूजिक कंट्रोल करने की खासियत मिलती है। इसमें सी-टाइप चार्जर भी मिलता है। ताकि फोन को चार्ज किया जा सके।

 

Exit mobile version