---Advertisement---

अल्कोहल से चलेंगी Yamaha की Upcoming Bikes, जानें कैसे महंगे पेट्रोल की करेंगी छुट्टी?

Yamaha upcoming Bikes: जापानी टू-व्हीलर कंपनी ने ऐलान किया है कि साल 2023 के अंत तक भारत में आने वाली उनकी सारी मोटरसाइकिल E20 Fuel से चलेंगी। बता दें कि कंपनी द्वारा यह ऐलान किया गया है कि भारत में यामाही की 149 सीसी-155 सीसी बाइक रेंज अब एक स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में TCS ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 14, 2023 11:58 पूर्वाह्न

Yamaha upcoming Bikes
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha upcoming Bikes: जापानी टू-व्हीलर कंपनी ने ऐलान किया है कि साल 2023 के अंत तक भारत में आने वाली उनकी सारी मोटरसाइकिल E20 Fuel से चलेंगी। बता दें कि कंपनी द्वारा यह ऐलान किया गया है कि भारत में यामाही की 149 सीसी-155 सीसी बाइक रेंज अब एक स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में TCS (Traction Control System) के साथ बाजारों में दस्तक देंगी। यामाहा ने हाल ही में अपनी अपेडेटेड बाइक्स FZ-X, MT-15, R15M लॉन्च की हैं। इसके साथ ही कंपनी ने नई बाइक FZS –FI V4 डीलक्स को भी लॉन्च किया है। ये सभी बाइक्स OBD-2 Norms (On Board Diagnostic II) का पालन करेंगी ये नियम 1 अप्रैल से भारत में लागू होंगे।

ये भी पढ़ें: पहाड़ों पर घोड़े से भी तेज दौड़ेगी Yamaha की FZS-FI V4 Deluxe बाइक, लुक देख हो जाएंगे फिदा

क्या होता है E20 Fuel?

भारत में बेची जाने वाली सभी मोटरसाइकिलें 2023 के अंत तक E20 Fuel से चलेंगी। ऐसे में अगर आप यह सोच रहे हैं कि E20 Fuel क्या बला है तो बता दें कि जब पेट्रोल का 80% हिस्सा और एथेनॉल का 20% हिस्सा मिलाया जाए तो इसे E20 फ्यूल कहा जाता है। एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है। इसका इस्तेमाल भी अन्य ईंधन की तरह यानी पेट्रोल की तरह ही किया जाता है। E20 फ्यूल से लोगों को महंगे प्रट्रोल से थोड़ी राहत मिल सकती है।

इस साल यामाहा लॉन्च कर सकती है ये बाइकें

खबरों की मानें तो साल 2023-24 में यामाहा अपनी 11 बाइकें बाजारों में लॉन्च कर सकता है। इनमें से तीन बाइकें इसी साल बाजारों में दस्तक दे सकती हैं। इन बाइकों के नाम Yamaha YZF R1, Yamaha NMax 155 Scooter और Yamaha Neo’s Scooter हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि Yamaha YZF R1 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 20.39 लाख रुपए हो सकती है। Yamaha NMax 155 की कीमत 1.30 लाख रुपए हो सकती है। Yamaha Neo’s की कीमत 2.50 लाख रुपए हो सकती है। उम्मीद लगाई जा रही है कि Yamaha NMax 155 को मार्च 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। Yamaha Neo’s को जून 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। Yamaha YZF R1 को भी मार्च 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S23 Ultra का BMW M Edition, सिर्फ इतने ही यूजर्स खरीद पाएंगे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026