---Advertisement---

7th Pay Commission: जल्द होने वाली है सरकारी कर्मचारियों की ऐश, क्योंकि खाते में आने वाला है कैश!

7th Pay Commission: कर्मचारियों की जल्द ऐश हो सकती है। क्योंकि खाते में कैश आ सकता है। उम्मीद है केंद्र सरकार अगले महीने कर्मचारियों का DA बढ़ा सकती है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 21, 2023 4:25 अपराह्न

7th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों की जल्द ऐश हो सकती है। क्योंकि अगले महीने इनके खाते में कैश आने की उम्मीद है। जी हां, मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ाने के बाद अब उम्मीद है कि सरकार फिर से DA में बढ़ोतरी कर सकती है। इससे पहले मार्च में केंद्र सरकार ने DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। लेकिन, इस बीच महंगाई भी काफी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो अगले महीने से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी।

साल में दो बार बढ़ता है DA

बढ़ती महंगाई का असर केंद्रीय कर्मचारियों पर न पड़े, इसके लिए महंगाई भत्ते का प्रावधान किया गया है। ये कर्मचारियों के वेतन का एक हिस्सा हो ता है। 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के हिसाब से केंद्र सरकार साल में दो बार DA (Dearness Allowance) बढ़ती है। ऐसे में मार्च महीने में एक बार तो DA में बढ़ोतरी हो चुकी है। अब कर्मचारी दूसरी बार DA बढ़ोतरी की उम्मीद में हैं।

जनवरी से लागू हुआ पहला बदलाव

यूं तो महंगाई भत्ते की दर की समीक्षा साल में दो बार होती है। पहली जनवरी और दूसरी जुलाई। इस बार भी समीक्षा जनवरी महीने में हुई थी, लेकिन इसका ऐलान सरकार ने मार्च महीने में किया था। इसका मतलब ये नहीं की कर्मचारियों को मार्च से बढ़ी हुई सैलरी मिली। ऐलान चाहे जब हो, बढ़ा हुआ वेतन जनवरी से ही लागू होगा। अब उम्मीद है कि सरकार जुलाई में समीक्षा के बाद DA में बढ़ोतरी कर सकती है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में पुजारियों की नियुक्ति पर बवाल, ब्राह्मण समाज ने CM गहलोत के घेरा, लगाए ये आरोप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026