8th Pay Commission: केंद्र सरकार की तरफ से नए वेतन आयोग के तहत कमेटी का गठन कर दिया गया है। बता दें कि मार्च 2026 शुरू हो चुका है लेकिन अभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है कि आखिर 8th पे कमीशन कब लागू किया जाएगा। इसी बीच मीडिल ईस्ट में भयंकर युद्ध शुरू हो चुका है। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इसका असर नए वेतन आयोग पर पड़ेगा। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर युद्ध लंबा खीचता है कि कई देशों की टेंशन बढ़ सकती है। आईए समझते है कि क्या युद्ध जारी रहने पर नए वेतन आयोग में और देरी हो सकती है।
युद्ध के बीच क्या 8th Pay Commission में होगी देरी?
अमेरिका-इजरायल-ईरान में युद्ध लगातार जारी है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इसयुद्ध का असर 8th पे कमीशन पर पड़ने वाला है। मालूम हो कि 7वां वेतन आयोग खत्म हो चुका है। वहीं नए वेतन आयोग की शुरूआत 2026 जनवरी से हो चुकी है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार कमेटी को 18 महीने का समय दिया गया है। इसके बाद कमेटी की तरफ से सरकार को रिपोर्ट पेश की जाएगी और फिर सरकार की तरफ से लागू किया जाएगा।
यानि नया वेतन आयोग में अभी अच्छा खासा समय लग सकता है। यानि अगर यह युद्ध कुछ महीने चलता भी है तो नए वेतन आयोग पर किसी प्रकार की देरी होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तारीख को लेकर सरकार की तरफ से किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर कब तक नया वेतन आयोग लागू किया जाएगा।
मिनिमम सैलरी में बड़े उलटफेर की उम्मीद
केंद्रीय कर्मचारियों के मन में लगातार न्यूनतम वेतन को लेकर सवाल उठ रहे है कि आखिर 8वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्टस के मुताबिक मिनिमम सैलरी में 3 गुणा तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर किसी प्रकार की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर किसी की 20 हजार सैलरी है तो और फिटमेंट फैक्टर 2.57 की बढ़ोतरी होती है तो उसकी मिनिमम सैलरी करीब 50 हजार तक हो जाएगी।
