CM Yogi Adityanath:  41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सीएम योगी ने दी बधाई, बोले ‘ऐतिहासिक सफलता’

CM Yogi Adityanath: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉट चैंपियनशिप में राज्य को गोल्ड जीताने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है.

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉट चैंपियनशिप में राज्य को गोल्ड जीताने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. यूपी की अंडर-17 बॉयज बास्केटबॉल टीम ने ये बड़ी सफलता हासिल की है. पुणे में खेली गई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 76-71 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की, इसके साथ ही इतिहास भी रचा. इसी लिए सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बड़ी सफलता को दिलाने वाले सभी खिलाड़ियों बधाई दी है.

CM Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश की अंडर-17 बॉयज बास्केटबॉल टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर दी बधाई

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की अंडर-17 बॉयज बास्केटबॉल टीम को  41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मिली बड़ी जीत का जश्न मनाते हुए एक्स पर लिखा, ‘41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर उत्तर प्रदेश की अंडर-17 बॉयज टीम को हार्दिक बधाई।
देखें पोस्ट
यह ऐतिहासिक सफलता खिलाड़ियों के अथक परिश्रम और प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।सभी खिलाड़ियों, कोच एवं उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन का हार्दिक अभिनंदन।’

41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीताने वाला प्लेयर

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी टीम को बधाई दी है और इसे राज्य के लिए एक ‘ऐतिहासिक सफलता’ बताया है. 5 साल बाद यूपी की अंडर-17 टीम इस आयु वर्ग में दोबारा नेशनल चैंपियन बना है. इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा प्रदर्शन खिलाड़ी दर्शिल सिंह ने किया है. दर्शिल को पूरे टूर्नामेंट का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर चुना गया. इस जीत पर उत्तर प्रदेश की टीम को 3 लाख रुपये और दर्शिल सिंह को 50,000 की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया. पूरा राज्य इस पल का जश्न मना रहा है.
Exit mobile version