---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी! कमेटी गठन को लेकर आयोग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, जानें सबकुछ

8th Pay Commission: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नए वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 5, 2026 5:40 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8th Pay Commission से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। लंबे समय से कर्मचारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि नए वेतन आयोग की प्रक्रिया कब आगे बढ़ेगी और वेतन-पेंशन में संशोधन को लेकर सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाएंगे। अब आयोग की गतिविधियां लगातार आगे बढ़ रही हैं और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श का दौर जारी है। दरअसल आयोग ने अपने एक्स हैंडल पर अहम जानकारी दी है।

8th Pay Commission के तहत बनी कमेटी के 10 महीने पूरे

दरअसल 8th Pay Commission के एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमे लिखा गया है कि “18 महीने की समय-सीमा में से 10 महीने पूरे हो चुके हैं।

यानी लगभग 56% समय बीत चुका है। इसके बावजूद, 8वां CPC देश भर में दौरे और बातचीत जारी रखे हुए है। ये दौरे दिसंबर 2026 तक चल सकते हैं, जिससे बातचीत की प्रक्रिया और लंबी हो सकती है”।

कमेटी गठन को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नई गतिविधियों और बैठकों से जुड़ी सूचनाएं जारी की जा रही हैं। आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स, यूनियनों और अन्य हितधारकों के साथ बैठकें कर रहा है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आयोग की ओर से 7-8 सितंबर 2026 को चेन्नई में बैठक और इसके बाद अन्य राज्यों में भी बैठकें निर्धारित की गई हैं। सितंबर में चंडीगढ़ और अन्य स्थानों पर भी आयोग की गतिविधियां प्रस्तावित हैं।

इससे साफ है कि आयोग अब कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े सुझावों को जुटाकर अपनी सिफारिशों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026