8th Pay Commission: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8th Pay Commission से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। लंबे समय से कर्मचारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि नए वेतन आयोग की प्रक्रिया कब आगे बढ़ेगी और वेतन-पेंशन में संशोधन को लेकर सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाएंगे। अब आयोग की गतिविधियां लगातार आगे बढ़ रही हैं और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श का दौर जारी है। दरअसल आयोग ने अपने एक्स हैंडल पर अहम जानकारी दी है।
8th Pay Commission के तहत बनी कमेटी के 10 महीने पूरे
दरअसल 8th Pay Commission के एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमे लिखा गया है कि “18 महीने की समय-सीमा में से 10 महीने पूरे हो चुके हैं।
10 months of the 18-month timeline are now complete — nearly 56% of the time has already elapsed.
Yet, the 8th CPC continues its nationwide visits and consultations. These visits may continue up to December 2026, further extending the engagement process.#8thPayCommission pic.twitter.com/7iLYX2UdYy— 8th pay commission (@8thpaycommision) September 3, 2026
यानी लगभग 56% समय बीत चुका है। इसके बावजूद, 8वां CPC देश भर में दौरे और बातचीत जारी रखे हुए है। ये दौरे दिसंबर 2026 तक चल सकते हैं, जिससे बातचीत की प्रक्रिया और लंबी हो सकती है”।
कमेटी गठन को लेकर क्या है ताजा अपडेट?
8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नई गतिविधियों और बैठकों से जुड़ी सूचनाएं जारी की जा रही हैं। आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स, यूनियनों और अन्य हितधारकों के साथ बैठकें कर रहा है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आयोग की ओर से 7-8 सितंबर 2026 को चेन्नई में बैठक और इसके बाद अन्य राज्यों में भी बैठकें निर्धारित की गई हैं। सितंबर में चंडीगढ़ और अन्य स्थानों पर भी आयोग की गतिविधियां प्रस्तावित हैं।
इससे साफ है कि आयोग अब कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े सुझावों को जुटाकर अपनी सिफारिशों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।







