---Advertisement---

8th Pay Commission: ध्यान दें! उत्तराखंड के बाद इन राज्यों का दौरा करेगी कमेटी, इच्छुक संघ/संगठन ऐसे रख सकेंगे अपनी मांग, जानें सबकुछ

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के नए वेतन आयोग को लेकर काफी बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब कमेटी में अपनी राय रखने का मौका दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 14, 2026 2:42 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतन आयोग का इंतजार रहे है। बता दें कि इसमे अच्छा खासा समय लगने वाला है। क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा कमेट को 18 महीने का समय दिया गया है। हालांकि 8th Pay Commission को लेकर कमेटी की तरफ से अपना काम शुरू कर दिया गया है। कमेटी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते बताया कि उत्तारखंड के बाद कमेटी दिल्ली और पुणे, महाराष्ट्र का दौरा करेगी।

साथ ही संगठन की मांग सुनेगी और अपनी रिपोर्ट को तैयार करेगी। मालूम हो कि लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतन का इंतजार कर रहे है। चलिए आपको बताते है इच्छुक संग/संगठन कैसे अप्लाई कर सकते है।

उत्तराखंड के बाद इन राज्यों में दौरा करेगी कमेटी

कमेटी ने अपने सोशल मीडिय प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “8वें केंद्रीय वेतन आयोग का आधिकारिक दौरा – दूसरा और तीसरा!! आठवां केंद्रीय वेतन आयोग दिल्ली (28-30 अप्रैल) और पुणे (4-5 मई 2026) का दौरा करेगा। यूनियनें और हितधारक 20 अप्रैल से पहले ज्ञापन प्रस्तुत कर बैठकों का अनुरोध कर सकते हैं। मुंबई सहित अन्य दौरों की घोषणा जल्द ही की जाएगी”।

साथ ही 8th Pay Commission द्वारा दिल्ली में 28, 29 और 30 अप्रैल, 2026 (मंगलवार-गुरुवार) को वार्ता आयोजित की जाएगी। दिल्ली में आयोग के साथ वार्ता करने के इच्छुक संघ/संगठन आयोग की वेबसाइट (Sepc.gov.in) पर ज्ञापन प्रस्तुत करें और उसके बाद ज्ञापन प्रस्तुत करने के बाद प्राप्त ‘अद्वितीय ज्ञापन आईडी’ के साथ abhay.sahay@nic.in पर 20 अप्रैल, 2026 या उससे पहले नियुक्ति का अनुरोध भेजें। कार्यक्रम स्थल और समय सारिणी की जानकारी बाद में दी जाएगी। कृपया ध्यान दें कि आयोग आने वाले समय में दिल्ली और अन्य कई राज्यों में और भी बैठकें आयोजित करेगा।

पुणे-महाराष्ट्र में भी होगा कमेटी का दौरा – 8th Pay Commission

कमेटी ने अपने एक्स हैंडल पर आगे लिखा कि “इच्छुक सरकारी हितधारक, जिनमें केंद्रीय संगठन/संस्थान और संघ/संगठन शामिल हैं, जो पुणे में आयोग के साथ बातचीत करने के इच्छुक हैं, कृपया आयोग की वेबसाइट (8cpc.gov.in) पर ज्ञापन जमा करें और उसके बाद 20 अप्रैल, 2026 को या उससे पहले jha.anandkumarenic.in पर नियुक्ति का अनुरोध करें,

साथ ही ज्ञापन जमा करने के बाद उत्पन्न विशिष्ट ज्ञापन आईडी भी संलग्न करें। कार्यक्रम स्थल और बैठक का समयक्रम बाद में सूचित किया जाएगा।कृपया ध्यान दें कि आयोग समय-समय पर मुंबई, महाराष्ट्र और अन्य विभिन्न राज्यों में अलग-अलग बैठकें आयोजित करेगा”।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026