---Advertisement---

नई दिल्ली से लखनऊ तक Ambedkar Jayanti 2026 की धूम! चुनावी राज्यों में भी लगे संविधान निर्माता बाबा साहेब के नारे; पढ़ें

Ambedkar Jayanti 2026 पर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर लखनऊ, पटना, भोपाल समेत तमाम बड़े शहरों में धूम है। लोग बढ़-चढ़कर अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 14, 2026 11:05 पूर्वाह्न

Ambedkar Jayanti 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ambedkar Jayanti 2026: सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी हैं। नौजवानों के हाथों में नीली झंडी है जिस पर संविधान निर्माता बाबा साहेब की तस्वीर लगी है। नारे भी लग रहे हैं। ये सबकुछ आज 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर हो रहा है। दरअसल, आज भारत रत्न बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई जा रही है।

इस दौरान तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी उनके नाम के नारे लग रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से लेकर लखनऊ, पटना, भोपाल, जयपुर समेत सभी शहरों में धूमधाम से अंबेडकर जयंती 2026 मनाई जा रही है। ऐसे में आइए हम आपको इस खास अवसर के बारे में बताते हैं।

दिल्ली से लखनऊ, पटना समेत तमाम शहरों में Ambedkar Jayanti 2026 की धूम

यातायात पुलिस सड़कों पर सघन पहरा दे रही है। ट्रैफिक प्रबंधन के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ये सारी तैयारियां अंबेडकर जयंती को लेकर हैं। दरअसल, आज संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर धूमधाम से लोग सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में संगोष्ठी हो रही है। लोग बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

राजधानी दिल्ली से लखनऊ, पटना, भोपाल, जयपुर समेत तमाम शहरों में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण व अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. बीआर अंबेडकर की योगदान को याद करते हुए लोग उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहे हैं।

चुनावी राज्यों में भी लगे संविधान निर्माता बाबा साहेब के नारे

पश्चिम बंगाल के साथ तमिलनाडु में भी आज अंबेडकर जयंती की धूम है। बंगाल में जहां ममता बनर्जी की टीएमसी से जुड़े नेता बढ़-चढ़कर अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे हैं। बीजेपी, कांग्रेस और वाम दल भी बाबा साहेब के योगदान का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं।

बंगाल से इतर तमिलनाडु की बात करें तो द्रविड़ राजनीति के इस गढ़ में भी बाबा साहेब के नाम का दबदबा है। सीएम एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके के साथ बीजेपी, एआईएडीएमके, टीवीके समेत अन्य तमाम छोटे-बड़े राजनीतिक दल अंबेडकर जयंती 2026 पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026