---Advertisement---

‘बाबासाहेब के विचार…’ भीमराव रामजी आंबेडकर जी की जयंती से पहले CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील, जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath ने Ambedkar Jayanti से पहले जनता को दिया खास संदेश। जानें बाबासाहेब के विचारों पर क्या कहा, और प्रदेशवासियों से क्या खास अपील की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 13, 2026 2:24 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की पावन जयंती है। बता दें कि इस अवसर पर भारत में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की पावन जयंती पर प्रदेशवासियों को एक पाती लिखी है और उनसे खास अपील की है।

इसके अलावा सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “बाबासाहेब के विचारों को अपनाकर हमारी सरकार न्याय और समता के आदर्शों के अनुरूप प्रत्येक गरीब, वंचित, महिला और युवा तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। बाबासाहेब के विचार अपनाने से ही समरस, सशक्त और समृद्ध प्रदेश के निर्माण का संकल्प पूरा होगा”।

CM Yogi Adityananth ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी पाती

बता दें कि CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी, जिसमे कहा गया है कि “14 अप्रैल को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर जी की पावन जयंती है। यह अवसर भारत के संविधान की रूपरेखा तैयार करने वाले उस महान व्यक्तित्व को कृतज्ञता अर्पित करने का है, जिसकी दृष्टि से करोड़ों लोगों को गरिमामयी जीवन का अधिकार मिला। वैसे तो विजन, मिशन और लगन के धनी बाबासाहेब के हर शब्द प्रेरक हैं, परंतु आर्थिक आयाम और शिक्षा के प्रति उनकी दूरदृष्टि अमूम है। उन्होंने राजकोषीय संघाद का विचार दिया।

साथ ही कहा था, “शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो अपने समय में बाबासाहेब भारत के सर्वाधिक शिक्षित लोगों में एक थे। 35 हजार से अधिक पुस्तकों के संग्रहकर्ता बाबासाहेब 16 से 18 घंटे प्रतिदिन अध्यन करते थे। सवतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बाबासाहेब की पहचान न्यायविद अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं संवेदनशील समाज सुधारक की है।

बाबासाहेब ने घर पर सहयोग के लिए सुदामा नाम के व्यकि को रखा था। एक बार सुदामा देर रात फिल्म देखकर लौटे तो बाहर ही सो गए। सुबह सुदामा जागे तो उन्होंने पाया कि बाबासाहेब ने उनके ऊपर अपना ओवरकोट ओढ़ा दिया है”।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की ये खास अपील

उन्होंने आगे लिखा कि बाबासाहेब के विचारों को अपनाकर हमारी सरकार न्याय और समता के आदर्शो के अनुरूप प्रत्येक गरीब, वंचित, महिला और युवा तक योजनाओं के लाभ पहुंचा रही है चाहे वह राशन, आवास, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं हो या ‘घरौनी के माध्यम से महिलाओं को मालिकाना अधिकारा, छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना वंचितों के लिए संबल बनी।

अटल आवासीय विद्यालयों में उचित बच्यों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। बाबासाहेब के नाम पर छात्रावासों के पुनर्निर्माण और नवनिर्माण की योजनाओं से दलित और कमजोर वर्गों के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सहायता मिलेगी। नियोजित कार्यक्रमों से उत्तर प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक लोग बहुआयामी गरीबी से ऊपर आये हैं और अब सरकार बाबासाहेब के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए जीरो जौरो पॉवर्टी कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है।

निर्माण की योजना से दलित और कमजोर वर्गों के कार्यक्रमो से उत्तर प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक बाबासाहेब के सिद्धातों को आत्मसात करते हुए बाबासाहेब के विचार अपनाने से ही समरस और समृद्ध प्रदेश के निर्माण का संकल्प पूरा होगा। प्रदेशवासियों से मेरा आग्रह हैं कि अपने घर में अच्छी पुस्तकें रखें, स्वयं पढ़ें और बच्चों को भी प्रेरित करें, तभी बाबासाहेब का सपना साकार होगा।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026