---Advertisement---

8th Pay Commission: आयोग की बड़ी पहल! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स से इन राज्यों में होगी डायरेक्ट मीटिंग, आवंदे की अंतिम तिथि जल्द, जानें सबकुछ

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 1, 2026 5:34 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आई है। आयोग देश के विभिन्न राज्यों में जाकर कर्मचारी संगठनों, पेंशनर्स एसोसिएशनों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ सीधे संवाद कर रहा है। इन बैठकों का उद्देश्य वेतन, भत्तों, पेंशन और सेवा शर्तों से जुड़े सुझाव प्राप्त करना है, ताकि अंतिम सिफारिशों को अधिक व्यावहारिक बनाया जा सके। इसी को लेकर अब आयोग ने अहम जानकारी दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इन राज्यों में आयोग की स्टेकहोल्डर्स के साथ होगी बैठक

बता दें कि 8th Pay Commission ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आयोग पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ (UT) के स्टेकहोल्डर्स से बातचीत करने के लिए 16-18 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ का दौरा करेगा। अपॉइंटमेंट के लिए अनुरोध 25 अगस्त 2026 तक यूनिक मेमो ID के साथ जमा किए जा सकते हैं। आठवां केंद्रीय वेतन आयोग 16 से 18 सितंबर, 2026 तक चंडीगढ़ का दौरा करेगा”।

आवेदन की अंतिम तारीख जल्द

दी जानकारी के अनुसार “पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के इच्छुक स्टेकहोल्डर्स (जिनमें केंद्र सरकार/UT के संगठन और संस्थान, साथ ही केंद्र सरकार के एसोसिएशन/यूनियन/व्यक्ति/पेंशनभोगी शामिल हैं) जो चंडीगढ़ में आयोग से बातचीत करना चाहते हैं, वे अपॉइंटमेंट के लिए अपना अनुरोध नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

अनुरोध 25 अगस्त, 2026 को या उससे पहले जमा किया जा सकता है। इसके साथ मेमोरेंडम जमा करने के बाद जेनरेट हुई यूनिक मेमो ID भी देनी होगी। बातचीत की जगह और विस्तृत शेड्यूल की जानकारी बाद में दी जाएगी”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

कल का मौसम 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 1, 2026

Jharkhand News

अगस्त 1, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 1, 2026