---Advertisement---

8th Pay Commission: क्या फिटमेंट फैक्टर में होने जा रहा है बड़ा फेरबदल, केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले! कैलकुलेशन देख खिल उठेगा चेहरा

8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 2, 2026 2:13 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे है, हालांकि इसमे काफी समय लगने वाला है। कमेटी की तरफ से बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और लगातार राय ली जा रही है। इसी बीच 8th Pay Commission ने अपने एक्स हैंडल से फिटमेंट फैक्टर, डीए और अन्य भत्ते को लेकर अहम जानकारी दी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि कर्मचारियों की तरफ से लगातार फिटमेंट फैक्टर 3 से ऊपर रखने की मांग की जा रही थी। जिसे लेकर अब जानकारी सामने आई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या फिटमेंट फैक्टर में होने जा रहा है बड़ा फेरबदल?

दरअसल 8th Pay Commission ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमे कुछ तस्वीर है। आयोग ने लिखा कि

“8वें केंद्रीय वेतन आयोग के बाद अगले 10 वर्षों में उचित वेतन वृद्धि के लिए केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को सबसे अधिक किस कारक की आवश्यकता है”? जारी फोटो के मुताबिक –

  • उच्चतर फिटमेंट फैक्टर – मूल वेतन को सीधे बढ़ाने वाला सबसे बड़ा गुणक।
  • भत्ते का निर्धारण – उचित प्रतिशत भत्ते का निर्धारण समग्र वेतन और टेक-होम वेतन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है।
  • दैनिक वेतन वृद्धि गणना विधि – एक निष्पक्ष और पारदर्शी वेतन वृद्धि सूत्र से उच्च और समय पर वेतन वृद्धि सुनिश्चित होती है।
  • 3% से अधिक वेतन वृद्धि – उच्च वार्षिक वेतन वृद्धि हर साल स्थिर वेतन वृद्धि सुनिश्चित करती है।

समझे पूरा कैलकुलेशन – 8th Pay Commission

मान लीजिए की आपकी पुरानी बेसिक सैलरी 18000 रूपये है। और अगर फिटमेंट फैक्टर 3.25 लागू किया जाता है तो-
18000×3.25=58500, यानि नई मिनिमम सैलरी बढ़कर हो जाएगी 58500 रूपये। माना जा रहा है कि इससे सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अभी कमेटी की तरफ से कर्मचारियों और संगठन से राय ली जा रही है।  रिपोर्ट तैयार करके पूरे 18 महीने बाद कमेटी द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को रिपोर्ट पेश किया जाएगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026