---Advertisement---

मिनिमम 3 प्रमोशन से लेकर पेंशन में भारी बढ़ोतरी तक, 8th Pay Commission में होने वाला है बड़ा उलटफेर! जानें पूरी डिटेल

8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग का लाभ मिलने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 25, 2025 4:53 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: जब से सरकार ने संसद में 8वें वेतन आयोग को लेकर जानकारी दी है, उसके बाद से ही कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर नया वेतन आयोग को लेकर किस तरह के बदलाव होने जा रहे है, मालूम हो कि 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक सरकार मिनिमम 3 प्रमोशन, मिनिमम सैलरी, पेंशन, समेत कई लाभ मिलने जा रहा है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि एक्सपर्ट का यह भी मानना है कि 8th Pay Commission जनवरी 2026 में लागू होने की उम्मीद है, क्योंकि इसे लेकर अभी तक कमेटी गठन नहीं हुआ है।

3 प्रमोशन से लेकर पेंशन में भारी बढ़ोतरी तक

मालूम हो कि 8वें वेतन आयोग में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी थी, कि वह विभिन्न विभागों से राय ले रहे है। इसी बीच एनसी-जेसीएम के स्टाफ पक्ष ने सरकार के साथ 15 प्रमुख सिफारिशें साझा कीं। पहला ये कि 5 साल के अंदर कम से कम 3 प्रमोशन का प्रावधान है। इसके अलावा परिषद की मांग के अनुसार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अविलंब अंतरिम राहत प्रदान की जानी चाहिए। पूरे पेंशन स्कीम को लागू करने की लगातार मांग उठ रही है। रक्षा नागरिकों के लिए विशेष जोखिम भत्ता शामिल है। साथ ही भारतीय रेलवे को भी विशेष जोखिम भत्ता देने की मांग की जा रहा है, इसके साथ ही पीजी स्तर तक शिक्षा भत्ता शामिल है। इसके अलावा भी नसी-जेसीएम के स्टाफ पक्ष ने केंद्र के सामने कई मांगे रखी है।

कब लागू हो सकता है 8th Pay Commission?

नए वेतन आयोग के ऐलान किए हुए 7 महीने हो चुके है, लेकिन अभी तक कमेटी का गठन नहीं किया गया है, जिसने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की टेंशन बढ़ा दी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे है कि क्या जनवरी 2026 में 8th Pay Commission लागू होगा। हालांकि इसकी उम्मीद कम है, ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से जो कमेटी गठन किया जाता है, उसके सरकार को रिपोर्ट पेश करने में करीब 1 से 1.5 साल का समय लग जाता है। यानि अगर कैलकुलेट किया जाए तो 2027 केे शुरूआत में या बीच में 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है, हालांकि यह महज एक कयास ही है। इसे लेकर अधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026