---Advertisement---

विंग कमांडर से लेकर पायलट तक, 8th Pay Commission लागू होते ही वायुसेना के अधिकारियों की मिनिमम सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी; जानें डिटेल

8th Pay Commission: क्या आपको पता है कि वायुसेना में विंग कमांडर, पायलट और अधिकारियों की सैलरी कितनी होती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 5, 2025 4:02 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स लगातार 8वें वेतन आयोग के अपडेट को लेकर इंतजार कर रहे है। हालांकि ऐलान के 6 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक कमेटी का गठन नहीं किया गया है, ना ही इसे लेकर किसी प्रकार की अपडेट सामने आ रही है। वहीं ऑपरेशन सिंंदूर के दौरान चर्चा में आई व्योमिका सिंह को लेकर कई चीजें सर्च की जा रही है, जिसमे से एक यह भी शामिल है कि 8th Pay Commission लागू होने के बाद विंग कमांडर की सैलरी कितनी हो जाएगी, आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की वायुसेना के विंग कमांडर, पायलट और अधिकारियों की सैलरी कितनी बढे़गी।

8th Pay Commission लागू होने के बाद कितनी हो जाएगी वायुसेना के अधिकारियों की सैलरी

लगातार 8th Pay Commission को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। लेकिन क्या आपको पता है कि वायुसेना में विंग कमांडर, पायलट और अधिकारियों की सैलरी कितनी होती है। और 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक वायुसेना में विंग कमांडर की सैलरी 80 हजार से 1,10,000 रूपये केे बीच होती है। वहीं नए वेतन आयोग लागू होने के बाद सैलरी में करीब 30 से 35 प्रतिशत के इजाफे की उम्मीद है, यानि 8th Pay Commission लागू होने के सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।

अगर कैलकुलेशन समझे तो सैलरी 1.50 लाख से 1.60 लाख के बीच हो सकती है। वहीं अगर पायलट की बात करें तो उनकी भी सैलरी अधिकतम 70 हजार से 1 लाख के आसपास होती है, लेकिन 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद सैलरी 1.40 लाख से 1.50 के बीच हो सकती है। इसके अलावा भी अधिकारियों को कई भत्ते मिलते है। जिससे सैलरी और बढ़ सकती है।

नए वेतन आयोग के तहत सैलरी में कैसे हो सकता है बड़ा उलटफेर

गौरतलब है कि 8th Pay Commission लागू होने के पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है, वहीं माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 2.89 तक बढ़ सकता है। लेकिन अगर फिटमेंट फैक्टर के साथ डीए मर्ज हो जाता है, तो मिनिमम सैलरी में कमी आ सकती है, यानि 8वां वेतन तो लागू होगा लेकिन कर्मचारियों द्वारा जितनी उम्मीद की जा रही है, उतनी सैलरी बढ़ने की संभावना कम है, आपको बता दें कि ये केवल कयास लगाए जा रहे है, कमेटी द्वारा जारी रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि क्या दोनों का विलय किया जाता है, या फिर पहले के तरह ही दोनों को अलग रखा जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026