---Advertisement---

गुड न्यूज! दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार देने जा रही है विशेष तोहफा, 8th Pay Commission के तहत जबरदस्त उलटफेर की संभावना; जानें लेटेस्ट अपडेट

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेेंशनर्स का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी भी कर्मचारियों को इंतजार ही करना पड़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 14, 2025 5:00 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेेंशनर्स का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। दिवाली आने वाली है, लेकिन अभी भी कर्मचारियों को इंतजार ही करना पड़ रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से इसी साल जनवरी में 8th Pay Commission का ऐलान किया गया था। माना जा रहा था कि तीन महीने में कमेटी का गठन होना था, लेकिन 9वां महीना शुरू हो चुका है, लेकिन अभी भी कमेटी गठन को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि दिवाली तक कमेटी गठन को लेकर सरकार की तरफ से मुहर लग सकती है।

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार देने जा रही है विशेष तोहफा

बता दें कि लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8th Pay Commission लागू होने का इंतजार कर रहे है। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से किसी प्रकार की जानकारी सामने नही आ रही है। मालूम हो कि जब तक कमेटी का गठन नहीं होगा तब तक 8वां वेतन आयोग लागू होने की उम्मीद कम है। गौरतलब है कि कमेटी ही रिपोर्ट तैयार करती है, जिसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाता है। अगर समय की बात करें तो इसमे करीब 1. 5 से 2 साल का समय लग सकता है। यानि यह तो साफ है कि जनवरी 2026 में नया वेतन आयोग लागू नहीं होगा। कर्मचारियों को पेंशनर्स को लंबा इंतजार करना पड़ सकती है। वहीं दिवाली में सरकार कमेटी गठन के ऐलान के साथ-साथ डीए में बढ़ोतरी कर सकती है।

8th Pay Commission के तहत महंगाई भत्ते में जबरदस्त उलटफेर की उम्मीद

गौरतलब है कि 8th Pay Commission लागू होने के पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है, वहीं माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 2.57 से 2.89 तक बढ़ सकता है। मिनिमम सैलरी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, यानि 8वां वेतन तो लागू होते ही कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य भत्तों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। बता दें कि अभी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, लेकिन मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्टों के अनुसार यह 59 प्रतिशत हो सकता है। यानि DA Hike में 59 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026