---Advertisement---

ध्यान दें! क्या 2026 में नहीं लागू होगा 8th Pay Commission? जानें कैसे बढ़ सकती है केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की टेंशन; कमेटी गठन पर भी संशय

8th Pay Commission: जैसे जैसे समय व्यतीत हो रहा है, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर संशय बनता जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2025 4:56 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स लगातार 8वें वेतन आयोग पर अपडेट का इंतजार कर रहे है। लेकिन इसे लेकर किसी भी तरह की अपडेट सामने नहीं आ रही है, जो कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, मालूम हो कि जनवरी में केंद्र सरकार ने 8th Pay Commission लागू करने की मंजूरी दे दी थी, जिसे जनवरी 2026 में लागू होना था, हालांंकि ऐलान के 6 महीने बीतने के बाद भी ऐसा लग रहा है कि इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या 2026 में नया वेतन आयोग लागू नहींं होगा और होगा तो कब होगा। चलिए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है, इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या 2026 में नहीं लागू होगा 8th Pay Commission?

जैसे जैसे समय व्यतीत हो रहा है, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच 8th Pay Commission को लेकर संशय बनता जा रहा है। गौरतलब है कि 8वें वेतन आयोग को जनवरी 2026 में लागू होना था, लेकिन अभी तक कमेटी का गठन नहीं किया गया है और 2025 का आधा साल बीत चुका है। बता दूं कि जब तक कमेटी का गठन नहींं होगा और कमेटी केंद्र सरकार को रिपोर्ट पेश नहीं करती है, तब तक 8वां वेतन नहीं लागू होगा। यानि अगर अभी भी कमेटी गठित होती है तो इसमे करीब 1 साल का समय लगेगा, जो अभी एक अनुमान ही है। जिसके बाद अब कर्मचारियों और पेंशनर्स के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या 2026 में 8वां वेतन आयोग लागू नहीं होगा। हालांकि यह कहना एक जल्दबाजी होगी। लेकिन माना जा रहा है कि इसमे देरी होना संभव है।

कमेटी गठन पर भी लगातार संशय बरकरार

मालूम हो कि किसी भी आयोग को लागू करने से पहले एक कमेटी का गठन किया जाता है, जिसमे केंद्र सरकार की तरफ से चुने कुछ लोग होते है, और वह कर्मचारियोंं से राय महंगाई, सैलरी व अन्य भत्तों का जायजा लेते है, साथ ही बढ़ती महंगाई को देखते हुए वह एक रिपोर्ट तैयार करते है, वह रिपोर्च केंद्र सरकार को भेजी जाती है, जिसके बाद सरकार राय सलाह करके इसे लागू करती है और तभी पता चलता है कि मिनिमम सैलरी, महंगाई भत्ते समेत किन चीजों में और कितनी बढ़ोतरी की जाएगी,

क्योंकि ऐलान के 6 महीने बीत चुके है, लेकिन अभी भी कमेटी का गठन नहीं किया गया है, और इसे लेकर अभी किसी प्रकार की अपडेट भी सामने नहीं आ रही है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। हालांकि अब देखना होगा कि आने वाले समय में 8th Pay Commission पर किस तरह की अपडेट सामने आती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026