---Advertisement---

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बुरी खबर! 8th Pay Commission पर गहराया संकंट; कमेटी गठन को लेकर भी चर्चा हुई तेज; जानें पूरी डिटेल

8th Pay Commission: कमेटी गठन में हो रही देरी के कारण केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 10, 2025 5:25 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: ग्रुप डी से लेकर ग्रुप ए तक के कर्मचारी 8वें वेतन पर अपडेट को लेकर लगातार इंतजार कर रहे है। हालांकि इसमे लगातार हो रही देरी के कारण केंद्रीय कर्मचारियों और पेंनशनर्स की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से जनवरी में ही नए वेतन आयोग को मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि 8th Pay Commission लागू होने में देरी हो सकती है।

क्योंकि कमेटी करीब 1 साल का समय लेकर रिपोर्ट तैयार करती है, जो केंद्र सरकार को भेजती और फिर मंजूरी दी जाती है, अगर कैलकुलेशन करें तो यह साल खत्म होने में महज 6 महीने का समय बच गया है। वहीं जनवरी 2026 में 8वां वेतन आयोग लागू होने की उम्मीद जताई जा रही थी।

8th Pay Commission पर गहराया संकंट

गौरतलब है कि कमेटी गठन में हो रही देरी कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि अप्रैल तक कमेटी गठित हो जानी चाहिए थी, ताकि इस साल के अंत कर वह केंद्र सरकार को रिपोर्ट पेश कर सकें, क्योंकि जून का आधा महीना बीतने वाला है, और अभी भी इसे लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आ रही है, जिससे इसमे और देरी हो सकती है। मालूम हो कि लगातार हो रही देरी के कारण केंद्रीय कर्मचारी की टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि अब देखना होगा कि कब तक कमेटी का गठन किया जाएगा।

8वें वेतन आयोग कमेटी को लेकर सुगबुगाहट हुई तेज

बीते कई महीने से केंद्रीय कर्मचारी इंतजार कर रहे है कि आखिर 8th Pay Commission के ऐलान के बाद अब कमेटी का गठन कब किया जाएगा, क्योंकि 6 महीने बीत चुके है, और जितने इसके गठन में देरी आएगी, उतना ही नए आयोग को लागू होने में देरी होगी। हालांकि इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है, वहीं माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर इस कमेटी का गठन हो सकता है। बताते चले कि यह कमेटी ही केंद्र सरकार को रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी, साथ ही अन्य भत्तों पर भी मुहर लगेगी। हालांकि इसे लेकर अधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026