---Advertisement---

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग से पहले पेंशनर्स की बढ़ी टेंशन, सरकार के सामने रख दी महत्वपूर्ण मांगे, जानें सबकुछ

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग को लेकर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें सरकार पर टिकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 11, 2026 4:40 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग को लेकर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें सरकार पर टिकी है। बता दें कि कमेटी की तरफ से लगातार राज्यों में बैठकें की जा रही है और कर्मचारियों और संगठनों से बातचीत की जा रही है ताकि, उनकी मांगों को समझा जा सके। इसी बीच अब पेंशनर्स ने सरकार के सामने एक विशेष मांग रख दी है। जानकारी के मुताबिक पेंशनर्स ने एक बार फिर ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग तेज कर दी है। साथ ही कुछ अन्य मांगे भी रख दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पेंशनर्स ने कमेटी के सामने रखी ये मांग

बता दें कि सरकार द्वारा गठित कमेटी की बैठक चेन्नई में जारी है। इसी बीच 8th Pay Commission में पेंशनर्स और संगठन की तरफ से एक लंबी सूची जारी की गई है। जिसमे –

  • ओल्ड पेंशन स्कीम की वापसी – बता दें कि पेंशनर्स पिछले कई महीनों से ओपीएस ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे है। बता दें कि सरकार की तरफ से उसे बंद कर दिया गया है।
  • पेंशन और फ़ैमिली पेंशन बढ़ाई जाए – रिटायर हो चुके कर्मचारी ज़्यादा आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं, और उनके परिवार भी। फ़ोरम ने कमीशन से इन दोनों को बढ़ाने की मांग की।
  • बेहतर भत्ते, छुट्टी और सामाजिक सुरक्षा – बता दें कि फ़ोरम ने बेहतर भत्तों और छुट्टी के नियमों के साथ-साथ पेंशनभोगियों और मौजूदा कर्मचारियों, दोनों के लिए मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवर की भी मांग की।

फिटमेंट फैक्टर पर भी रहेगी नजर

वेतन आयोग से जुड़े मामलों में फिटमेंट फैक्टर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी के आधार पर मौजूदा वेतन और पेंशन को संशोधित करने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

हालांकि अभी किसी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर पेंशन में होने वाली बढ़ोतरी का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। जब तक सरकार या आयोग की ओर से आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आते, तब तक अलग-अलग दावे केवल संभावनाओं तक सीमित रहेंगे।

माना जा रहा है कि 8th Pay Commission के तहत लाखों कर्मचारियों के वेतन में  जबरदस्त फायदा हो सकता है। हालांकि नए वेतन के लिए अभी पेंशनर्स और कर्मचारियों को इंतजार करना होगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bullet Train

सितम्बर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 11, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 11, 2026