---Advertisement---

8th Pay Commission लागू होते ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेंगे 14 लाख रूपये, कैलकुलेशन देख उड़ जाएंगे होश, जानें सबकुछ

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी और एरियर को लेकर एक नई बहस छिड़ चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 4, 2026 5:39 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8th Pay Commission से जुड़ी खबरें लगातार चर्चा में हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नए वेतन आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी और एरियर कितना बढ़ सकता है। हालिया अनुमानों में कुछ Level 4 से Level 7 के कर्मचारियों के लिए एरियर करीब ₹14.10 लाख तक पहुंचने की संभावना बताई गई है। हालांकि महज एक अनुमान है। मालूम हो कि नए वेतन आयोग लागू में अच्छा खासा समय है। यही कारण है कि केंद्रीय कर्मचारियों का एरियर 14 लाख रूपये तक पहुंच सकता है।

8वें वेतन आयोग को लेकर क्या है अपडेट?

केंद्र सरकार ने पिछले साल दिवाली के समय 8th Pay Commission के तहत बनी कमेटी का गठन किया था। सरकार के मुताबिक आयोग को केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों, पेंशन और सेवा शर्तों की समीक्षा करके अपनी सिफारिशें देनी हैं। आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए गठन की तारीख से 18 महीने का समय दिया गया है।

माना जा रहा है कि यह 18 महीना मई-जून 2027 में पूरा होगा। कमेटी सरकार को रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट पेश करने के बाद सरकार की तरफ से कुछ महीने का समय और लिया जाएगा। यानि अगर मोटा-मोटी अनुमान लगाया जाए तो नया वेतन आयोग 2028 के शुरूआत या बीच में लागू हो सकता है, हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है।

14 लाख रुपये कैसे मिल सकते हैं?

यहां सबसे महत्वपूर्ण बात एरियर की है। अगर 8th Pay Commission 1 जनवरी 2026 से लागू होता है, लेकिन वास्तविक भुगतान बाद में शुरू होता है। कई महीनों का बकाया एरियर एक साथ मिल सकता है।

कुछ मीडिया कैलकुलेशन में लेवल-4 से लेवल-7 तक के कर्मचारियों के लिए कुछ परिस्थितियों के आधार पर करीब 14.10 लाख रुपये तक एरियर का अनुमान लगाया गया है। हालांकि यह रकम सभी कर्मचारियों को समान रूप से नहीं मिलेगी। एरियर का वास्तविक आंकड़ा संशोधित बेसिक पे, फिटमेंट फैक्टर, एरियर की अवधि और सरकार द्वारा तय नियमों पर निर्भर करेगा। गौरतलब है कि यह महज एक अनुमान है। अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026