8th Pay Commission: बीते कई महीनों से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नया वेतन आयोग लागू होने का इंतजार कर रहे है। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में कमेटी का गठिन कर दिया गया था और सरकार की तरफ से उसे 18 महीने का समय दिया गया है। अब 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8th Pay Commission लागू होने का इंतजार कर रहे है।
इसी बीच वेतन को लेकर लगातार चर्चाएं शुरू हो गई है। वहीं अब सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग के बाद कर्मचारियों की सैलरी डबल तक हो सकती है।
क्या 8th Pay Commission लागू होते ही सैलरी हो जाएगी डबल?
कर्मचारी यूनियन पहले से ही महंगाई भत्ते को बेसिक पे में मिलाने की मांग कर रही हैं। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि अगर ऐसा होता है, तो लंबे समय में वेतन का दोगुना होना नामुमकिन नहीं है। मालूम हो कि कर्मचारियों को हर बार 3% या उससे ज़्यादा की सालाना वेतन वृद्धि मिलती है। जो वेतन बढ़ने में एक अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा, सरकार महंगाई से निपटने के लिए हर छह महीने में महंगाई भत्ते DA में बदलाव करती है।
हालांकि यह अभी काफी लंबा प्रोसेस है। अगर देखा जाए तो करीब मई 2027 तक कमेटी द्वारा केंद्र सरकार को रिपोर्ट पेश किया जाएगा। इसके बाद सरकार रिपोर्ट की गहन जांच करेगी। जिसमे 9से 10 महीने का समय लग सकता है। यानि अगर देखा जाए तो 8th Pay Commission 2028 के बीच में या साल के अंत तक लागू हो सकता है। मालूम हो कि 2029 में लोकसभा चुनाव होने है।
सरकार के प्लान ऑफ एक्शन पर नजर
8th Pay Commission की प्रक्रिया को लेकर अब केंद्रीय कर्मचारियों की नजर सरकार की ओर से उठाए जाने वाले अगले कदमों पर है। आयोग की सिफारिशें तैयार होने के बाद उन्हें सरकार के सामने रखा जाएगा और इसके बाद वित्तीय प्रभाव सहित विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों, सरकारी वित्तीय स्थिति और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को भी ध्यान में रखा जाना अहम होगा। साथ ही कमेटी अलग-अलग राज्यों में बैठक भी आयोजित कर रही है।







