---Advertisement---

8th Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी और भत्तो का लाभ; नए वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज; जानें पूरी डिटेल

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसने टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 13, 2025 4:06 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: नए वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है, मालूम हो कि केंद्र सरकार ने इसी साल 8वें वेतन आयोग की मंजूरी दी थी, हालांकि 7 महीने बीतने के बाद भी अभी तक कमेटी के गठन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आ रही है। गौरतलब है कि 7वां वेतन आयोग साल 2016 मेें लागू किया गया था।

जिसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2026 में 8th Pay Commission लागू हो सकता है, लेकिन इसकी जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट इससे इंकार क रहे है, क्योंकि जब तक कमेटी का गठन नहीं होता है और वह रिपोर्ट नहीं पेश करती है, तब तक नया वेतन आयोग लागू नहीं हो सकता है। वहीं इस पूरे प्रोसेस में करीब 1 से 1.5 साल का समय लगता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी और भत्तो का लाभ

बताते चले कि केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स बेसब्री से अपने बढ़ी हुई सैलरी, पेंशन और महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहेे है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है। उम्मीद जताई जा रही थी कि जनवरी 2026 तक 8th Pay Commission लागू हो सकता है, लेकिन कमेटी गठन में लगातार हो रही देरी के कारण धीरे-धीरे यह उम्मीद खत्म होती जा रही है, क्योंकि कमेटी गठन के बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट पेश की जाती है।

जिसमे 1 से 1.5 साल का समय लगता है, और उसके बाद केंद्र मिनिमम सैलरी और अन्य महंगाई भत्तो में बढ़ोतरी करती है, और उसे लागू कर दिया जाता है। वहीं खबर यह सामने आ रही है, कि खुदरा महंगाई दर को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पेशनर्स के पेंशन में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है, साथ ही अन्य महंगाई भत्तो में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।

8th Pay Commission को लेकर क्या है केंद्र सरकार का प्लान

नए वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारी मिनिमम सैलरी को लेकर काफी असमंजस में बने हुए है, कि आखिर 8वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम सैलरी में कितना इजाफा हो रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने में 8th Pay Commission लागू होने से मिनिमम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है, यहां तक कि अधिकतम फिटमेंट फैक्टर 2.86 के तहत मिनिमम सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद है। जो सबसे अधिक है, हालांकि अभी तक कमेटी के गठन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। नए वेतन आयोग के ऐलान हुए पूरे 6 महीने बीत चुके है। लेकिन अभी तक कमेटी गठन पर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है, जिससे माना जा रहा है कि जनवरी 2026 में लागू होने वाले 8वें वेतन आयोग नें विलंब हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 6 August 2026

अगस्त 5, 2026

कल का मौसम 5 August 2026

अगस्त 5, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 5, 2026

Jharkhand News

अगस्त 5, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 5, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 5, 2026