---Advertisement---

8th Pay Commission: 7वां वेतन आयोग खत्म होते ही क्या केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का रूक जाएगा डीए; क्या नियमों में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर

8th Pay Commission: 31 दिसंबर 2025 को 7वां वेतन आयोग खत्म हो जाएगा और 1 जनवरी 2026 से नया वेतन यानि 8वां वेतन आयोग लागू हो जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 26, 2025 5:32 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: 31 दिसंबर 2025 को 7वां वेतन आयोग खत्म हो जाएगा और 1 जनवरी 2026 से नया वेतन यानि 8वां वेतन आयोग लागू हो जाएगा। हालांकि इसे अधिकारिक तौर पर लागू होने में करीब 18 से 24 महीने में लागू हो सकता है। इसी बीच केंद्रीय कर्मचारियों में मन में एक सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या 1 जनवरी 2026 से डीए मिलना बंद हो जाएगा, क्योंकि खबरें ये भी सामने आ रही है कि केंद्र सरकार डीए को जीरो करने की सोच रहा है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अब सवाल यह है कि 7वां वेतन आयोग खत्म होते ही डीए बंद हो जाएगा? चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी

क्या केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का रूक जाएगा डीए

केंद्रीय कर्मचारियों के मन में लगातार यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से डीए नहीं मिलेगा। दरअसल 31 दिसंबर 2025 से 7वां वेतन आयोग खत्म होने जा रहा है और 8पे कमीशन लागू होगा। बता दें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशित है। हालांकि डीए में जनवरी 2026 में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होने जा रहा है कि यानि कर्मचारियों को हर महीने डीए मिलता रहेगा और साथ ही वेतन और पेंशन में किसी प्रकार की कटौती होने की उम्मीद है। हालांकि अभी भी कर्मचारियों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है, जिनकी अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

8वां वेतन आयोग पर केन्द्र सरकार का क्या होगा अगला कदम?

लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए 8वां वेतन आयोग लागू करने पर बड़ा अपडेट दिया था। पंकज चौधरी ने बताया था कि 8वें वेतन आयोग को लागू करने की तारीख सरकार उचित समय पर तय करेगी। सरकार की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया कि आयोग की सिफारिशें स्वीकार होने के बाद उसके लिए जरूरी बजटीय प्रावधान किए जाएंगे।

ऐसे में ये लगभग तय है कि सरकार जल्द से जल्द 8वें वेतन आयोग को लागू कर केन्द्रीय कर्मचारियों और लाखों पेंशनर्स को तोहफा देना चाहती है। कर्मचारी संगठन और पेंशनर्स इस संबंध में आधिकारिक ऐलान के इंतजार में नजरें टिकाए हुए हैं। सबको इसका इंतजार है कि सरकार जल्द से जल्द 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर कर्मचारियों को तोहफा दे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026