---Advertisement---

Rain Alert 6 October 2026: दिल्ली से लेकर यूपी-पंजाब और बिहार तक क्या थमी बारिश की रफ्तार, जानें IMD ने किन राज्यों को चेताया

Rain Alert 6 October 2026: देश के ज्यादातर शहरों में अभी भी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है और बादलों की आवाजाही नजर आ रही है लेकिन आपके यहां क्या है हाल। आइए जानते हैं आईएमडी ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 5, 2026 5:50 अपराह्न

Rain Alert 6 October 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 6 October 2026: मानसून अपने वापसी के लिए तैयार है लेकिन कई जगहों पर बारिश का दौर अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सबके बीच आखिर आईएमडी की तरफ से किन शहरों के लिए सावधान रहने का इशारा किया गया है। आपके शहर में मौसम का हाल क्या बताया गया है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार तक में बादलों की आवाजाही के साथ ही बिजली गिरने का अलर्ट बताया गया है लेकिन आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं आईएमडी ने क्या कहा है।

दिल्ली में क्या है मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली के मौसम की हाल की बात करें 6 अक्टूबर 2026 में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बताई गई है। वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान आने की भी संभावना बताई गई है।

यूपी और बिहार के लिए जानें बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो पूर्वी और पश्चिमी भागों में बारिश के साथ गरज चमक देखने को मिल सकता है। बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, गोरखपुर, नोएडा, तक में बादल छाए रहने की संभावना बताई गई है। वहीं बिहार के मौसम की बात करें तो छिटपुट बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने का खतरा बताया गया है। इस दौरान नमी बनी रहेगी और आंशिक बादल छाए रहेंगे।

झारखंड और पश्चिम बंगाल में क्या है मौसम

झारखंड के लिए अगर बारिश के हाल की बात करें तो कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने की संभावना है। बौछारे पड़ेगी तो वहीं पश्चिम बंगाल में झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। खुले स्थानों पर जाने से आईएमडी ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

पहाड़ों में देखें क्या है बारिश का हाल

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान का दौर जारी रहने वाला है और ऊंचाई वाले स्थान पर ठंड बढ़ने की संभावना बताई गई है। हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ ही बारिश और बिजली गिरने की संभावना बताई गई है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी बादलों की आवाजाही देखने के साथ-साथ गरज चमक और तूफानी हवा चलने की संभावना नजर आ रही है।

Rain Alert 6 October 2026 में इन शहरों पर भी आफत की आशंका

उड़ीसा में हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है तो मध्य प्रदेश में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बौछारे पड़ेंगी तो कर्नाटक, केरल और माहे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश और आंधी तूफान का खतरा देखने को मिलेगा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 5, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 5, 2026