---Advertisement---

Adani Group ने फिर की ताबड़तोड़ कमाई, एक ही दिन में मालामाल हुए गौतम अडानी, Elon Musk की दौलत में आई भारी गिरावट

Adani Group: अरबपति गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप के लिए काफी दिनों के बाद अच्छी खबर आई है। अरबपतियों की दुनिया में उनकी एक बार फिर से टॉप 20 में वापसी हो गई है। साथ ही 25 जुलाई को दुनिया में उनसे ज्यादा किसी भी अरबपति की दौलत में इजाफा नहीं हुआ है। इसका मतलब ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 26, 2023 11:29 पूर्वाह्न

Gautam adani
Follow Us
---Advertisement---

Adani Group: अरबपति गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप के लिए काफी दिनों के बाद अच्छी खबर आई है। अरबपतियों की दुनिया में उनकी एक बार फिर से टॉप 20 में वापसी हो गई है। साथ ही 25 जुलाई को दुनिया में उनसे ज्यादा किसी भी अरबपति की दौलत में इजाफा नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि मंगलवार को दौलत में इजाफे के मामले में अडानी ने इलोन मस्क और मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, मंगलवार को गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में इजाफा देखने को मिला था। जिसकी वजह से उनकी दौलत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में अडानी की दौलत में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस इजाफे के बाद उनकी कुल दौलत कितनी हो गई है।

अदानी ग्रुप को हुआ 25 हजार करोड़ का मुनाफा

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मंगलवार को गौतम अडानी की दौलत में 3.03 अरब डॉलर यानी करीब 25 हजार करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद उनकी कुल दौलत 63.8 अरब डॉलर हो गई है. वैसे इस साल अडानी की दौलत में 56.7 बिलियन डॉलर की गिरावट है, जोकि कुछ समय पहले तक 60 अरब डॉलर से ज्यादा पहुंच गई थी. वैसे उन्होंने इस इजाफे की वजह से उनकी एंट्री दुनिया के टॉप 20 अरबपतियों की लिस्ट हो गई है।

इलोन मस्क की दौलत में गिरावट

दूसरी ओर दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलोन मस्क की दौलत में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को मस्क की नेटवर्थ में 2.70 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिला है। उसके बाद उनकी कुल दौलत 236 अरब डॉलर रह गई है। वैसे मस्क की दौलत में इस साल सबसे ज्यादा 99.1 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026

AI in Stock Market

फ़रवरी 10, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 10, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 10, 2026