---Advertisement---

Malaika Arora: कॉकटेल साड़ी पहन रिबन काटने पहुंची मलाइका, 52 की उम्र में अनबिटेबल ब्यूटी देख ठहर जाएंगी नजरें

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा 'प्रताप संस हेरिटेज' के नए शोरूम का उद्घाटन करने जयपुर पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने कॉकटेल साड़ी लुक से लोगों का ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस की जमकर सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 29, 2026 6:14 अपराह्न

Malaika Arora
Follow Us
---Advertisement---

Malaika Arora: पूरे बॉलीवुड में 52 साल की बेहद फिट मलाइका अरोड़ा की फिटनेस और उनके ग्लो को कोई भी टक्कर नहीं दे पाता है। मलाइका पर इंडो से लेकर वेस्टर्न तक हर लुक खूब जमता है। यही वजह है कि, जब वो किसी किसी इवेंट में पहुंचती हैं तो लोगों की नजर टिक जाती है। उन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि,वो 23 साल के लड़के की मां हैं। बॉलीवुड की इस खूबसूरत दीवा ने एक बार फिर से लाइमलाइट चुराई है। एक्ट्रेस ‘प्रताप संस हेरिटेज’ के जयपुर शोरुम का उद्घाटन कॉकटेल साड़ी पहनकर करने पहुंची थीं। वो इस लुक में बला सी खूबसूरत लग रही थीं।

Malaika Arora के कॉकटेल साड़ी अवतार ने लगाई आग

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने ‘प्रताप संस हेरिटेज’ के नए शोरूम उद्घाटन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।इस खास मौके पर उन्होंने शानदार कॉकटेल साड़ी पहनी हुई थी। उनके बाल खुले हुए थे।

देखें वीडियो

एक्ट्रेस को देख मौजूद सभी लोगों ने दिल थाम लिया। इस इवेंट में उन्होंने जिस तरह से खुद को कैरी किया, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है। वो इस एज में भी खुद को खूबसूरत दिखा सकती हैं।  एक्ट्रेस ने सीक्वेंस वर्क वाली कॉकटेल साड़ी पहनी थी, जो उनके टोंड फिगर को बखूबी कॉम्प्लीमेंट कर रही थी। एक्ट्रेस का अब ये लुक काफी वायरल हो रहा है। वीडियो  में देखा जा सकता है कि, मलाइका की एक झलक पाने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। जैसे ही उन्होंने शोरूम का फीता काटा वैसी ही हर कोई  उन्हें देखने लगा। एक्ट्रेस का लुक और कॉन्फिडेंस लेवल लोगों को खूब प्रभावित कर रहा है।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ

अरबाज खान से तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस और अर्जुन कपूर का लंबा अफेयर चला लेकिन इसके बाद वो अलग हो गए। अब उनका नाम मुंबई के बिजनेसमैन हर्ष मेहता से जुड़ रहा है। हर्ष एक्ट्रेस से 20 साल छोटे बताए जाते हैं। उनका नाम सोराब बेदी से भी जुड़ चुका है। लेकिन एक्ट्रेस ने हालहि में बताया है कि, वो फिलहाल अपनी लाइफ में खुश हैं। उनका नाम जिन लोगों के साथ भी नाम जुड़ रहा वो सिर्फ अफवाहे हैं। फिलहाल मलाइका इंडियाज़ गॉट टैलेंट शो में जज के तौर पर दिख रही हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News