---Advertisement---

FPO रद्द होने के बाद एक्शन में आया RBI, बैंकों से मांगी Adani Group के कर्जों की रिपोर्ट

Adani Group: बुधवार देर रात गौतम अडानी ने अपने मंगलवार को जारी किए गए FPO को रद्द कर दिया। जिसका सीधा असर अडानी ग्रुप के शेयर्स पर पड़ा। FPO रद्द होते ही शेयर मार्केट में 10 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। RBI ने सभी बैंकों से अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा लिए गए कर्ज की जानकारी ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 2, 2023 12:56 अपराह्न

Adani Group
Follow Us
---Advertisement---

Adani Group: बुधवार देर रात गौतम अडानी ने अपने मंगलवार को जारी किए गए FPO को रद्द कर दिया। जिसका सीधा असर अडानी ग्रुप के शेयर्स पर पड़ा। FPO रद्द होते ही शेयर मार्केट में 10 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। RBI ने सभी बैंकों से अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा लिए गए कर्ज की जानकारी मांगी है। बता दें कि बुधवार देर रात अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ रुपए के FPO को रद्द कर दिया और निवेशकों के पैसे वापस करने का ऐलान कर दिया।

क्यों लिया गया FPO रद्द करने का फैसला

अडानी एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को 3,112 रुपये से 3,276 रुपये के प्राइस बैंड में शेयर बेचे थे। बुधवार को इन शेयरों में 28.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और ये शेयर्स गिरकर 2128.70 रुपए पर पहुंच गए। बता दें कि अडानी एंटरप्राजेज के सेयर अपने 52 सप्ताह के सबसे निचले स्तर पर हैं। यह गिरावट 49 प्रतिशत से ज्यादा है। अगर एक हफ्ते की बात की जाए तो एक हफ्ते में अडानी ग्रुप के शेयर्स लगभग 37 प्रतिशत से ज्यादा गिरे हैं।

ये भी पढ़ें: Union Budget 2023: पाकिस्तान- चीन विवाद के बीच एक बार फिर से भारत सरकार ने जारी किया बड़ा रक्षा बजट, जानें किसको क्या मिला?

क्या है पूरा मामला

बता दें कि हिंडनबर्ग और अडानी ग्रुप के चल रहे विवाद के कारण अडानी ग्रुप के शेयर्स में काफी गिरावट आई है। इसके साथ ही हिंडनबर्ग और अडानी ग्रुप के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इसके कारण अडानी ग्रुप ने मंगलवार को जारी किए FPO को गिरावट आने के कारण रद्द कर दिया और निवेशकों के पैसे लौटाने का ऐलान कर दिया।

विपक्ष ने हिंडनबर्ग और अडानी विवाद पर चर्चा को लेकर दिया जोर

हिंडनबर्ग और अडानी ग्रुप पर चल रहे विवाद को लेकर विपक्ष ने चर्चा के लिए काफी जोर दिया। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा में इस मामले की जांच की मांग को लेकर हंगामा हुआ और संसद के दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस के प्रमुख विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कुछ बैंकों के शेयर्स लगातार गिर रहे हैं जिसके कारण लोगों के पैसे बर्बाद हो रहे हैं। ऐसे में लोगों का भरोसा बैंकों से उठ जाएगा। सभी पार्टियों के नेताओं ने मिलकर एक फैसला लिया है कि देश में जो आर्थिक घटनाएं हो रही हैं उन्हें सदन में उठाना है इसके लिए हमने एक नोटिस भी दिया था। हम इस नोटिस पर चर्चा चाहते थे लेकिन इसे खारिज कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ला रही Meteor 650 जो है बुलेट का बाप, डिजाइन देखकर फैन हो जाएंगे आप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026