---Advertisement---

Adani Power Share: रफ्तार पकड़ रहा अडानी का कारोबार, इन नामी संस्थाओं ने इस कंपनी में हासिल की अपनी हिस्सेदारी

Adani Power Share: शेयर बाजार में अडानी की कंपनी एक बार फिर अपने रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। इस क्रम में अडानी पावर के शेयरों में बीते कुछ दिनों से लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके तहत अडानी पावर में दो संस्थाओं ने इस महीने 2.2% की हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 28, 2023 12:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Adani Power Share: शेयर बाजार में अडानी की कंपनी एक बार फिर अपने रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। इस क्रम में अडानी पावर के शेयरों में बीते कुछ दिनों से लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके तहत अडानी पावर में दो संस्थाओं ने इस महीने 2.2% की हिस्सेदारी हासिल कर ली है। खबरो की माने तो कंपनी के प्रमोटर समूह की दो यूनिट फोर्टीट्यूड ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और इमर्जिंग मार्केट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने इस कंपनी में शेयरो की खरीदारी कर अडानी पावर में 2.2% की हिस्सेदारी ले ली है।

इसको लेकर कहा जा रहा है कि अडानी पावर तमाम उतार-चढ़ाव को झेलते हुए एक बार फिर शेयर बाजार में अपनी रफ्तार पकड़ रहा है।

लगातार बढ़ रहा निवेश

बता दें कि अडानी पावर में निवेश लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि इस सितंबर में अडानी पावर ने अच्छा कारोबार किया है और तय नियम व शर्तों का पालन करते हुए अपने निवेश में लगातार वृद्धि भी पाई है। इसके तहत फोर्टीट्यूड ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और इमर्जिंग मार्केट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने अडानी पावर में अपना विश्वास जताते हुए कंपनी में 2.2% हिस्सेदारी लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान फोर्टीट्यूड ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट ने 65847000 शेयरों की खरीदकारी कर 1.71% हिस्सेदारी ली है तो वहीं इमर्जिंग मार्केट इन्वेस्टमेंट नामक यूनिट ने 19200000 शेयरों की खरीदारी कर कंपनी की 0.5% हिस्सेदारी अपने नाम की है।

लगातार बढ़ रहे शेयर के दाम

बता दें कि बीतते समय के साथ ही अडानी पावर के शेयर की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। इसके तहत आज शेयर की कीमत 374.40 रुपये दर्ज की गई। बात अगर पिछले छः महीने पहले की करें तो इसकी कीमत तब 173 रुपये हुआ करती थी। ऐसे में देखा जा सकता है कि कंपनी ने बीतते समय के साथ अपने शेयर में जबरदस्त इजाफा किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 26, 2026

Holi Special Trains

फ़रवरी 25, 2026

Leave a Comment