---Advertisement---

Dharma Production में Adar Poonawalla की एंट्री Karan Johar के पिता के सपने को करेगी पूरा! क्या बॉलीवुड में होने वाला है कॉरपोरेटाइजेशन?

Adar Poonawalla: धर्मा प्रोडक्शंस किसी नाम का मोहताज नहीं है। मालूम हो कि वरूण धवन, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे समेत कई स्टार किड्स को इस प्रोडक्शंस हाउस ने मौका दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 22, 2024 6:39 अपराह्न

Adar Poonawalla
Follow Us
---Advertisement---

Adar Poonawalla: Dharma Production किसी नाम का मोहताज नहीं है। मालूम हो कि वरूण धवन, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे समेत कई स्टार किड्स को इस प्रोडक्शंस हाउस ने मौका दिया है। इसके अलावा धर्मा प्रोडक्शंस ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई है, जिसमे ‘कभी खुशी कभी गम’ से लेकर “ये जवानी है दीवानी तक” कई शानदार फिल्में दर्शकों के सामने पेश की है। इसी बीच धर्मा प्रोडक्शंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीआईओ Adar Poonawalla करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और धर्माटिक एंटरटेनमेंट में 1000 करोड़ रूपये में 50% हिस्सेदारी लेने के लिए तैयार है। मालूम हो कि इसकी जानकारी खुद Adar Poonawalla और करण जौहर ने दी है। बताते चले कि धर्मा प्रोडक्शंस की शुरूआत करण जोहर के पिता यश जौहर ने की थी। इस प्रोडक्शंस के तले पहली फिल्म दोस्ताना थी।

जिसमे अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य किरदार में थे। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करन जौहर को आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ी और क्या आने वाले समय में बॉलीवुड में कॉरपोरेटाइजेशन होने वाला है। इसके अलावा Adar Poonawalla की एंट्री Karan Johar के पिता के सपने को पूरा कर पाएगी। आज इस लेख के माध्यम से हम इन्हीं चीजों पर चर्चा करेंगे।

Adar Poonawalla ने हासिल की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी

आपको बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ Adar Poonawalla, करण जौहर की Dharma Production और धर्माटिक एंटरटेनमेंट में 1000 करोड़ रूपये में 50% प्रतिशत की हिस्सेदारी लेने के लिए तैयार है। इसी डील के बाद Adar Poonawalla ने कहा कि “मुझे अपने दोस्त करण जौहर के साथ हमारे देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में से एक के साथ साझेदारी करने का अवसर मिलने पर खुशी है। हमें उम्मीद है कि हम धर्मा का निर्माण और विकास करेंगे और आने वाले वर्षों में और भी अधिक ऊंचाइयों को छूएंगे”।

Karan Johar के पिता का सपना होगा पूरा?

धर्मा प्रोडक्शंस में 50% प्रतिशत हिस्सेदारी पर Karan Johar ने कहा कि “अपनी स्थापना से, धर्मा प्रोडक्शंस हार्दिक कहानी कहने का पर्याय रहा है जो भारतीय संस्कृति के सार को दर्शाता है। मेरे पिता ऐसी फिल्में बनाने का सपना देखते थे जो स्थायी प्रभाव छोड़ें और मैंने अपना करियर उस दृष्टिकोण का विस्तार करने के लिए समर्पित कर दिया है। आज, जब हम एक करीबी दोस्त और एक असाधारण दूरदर्शी और प्रर्वतक अदार के साथ जुड़ते हैं, तो हम धर्म की विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं”।

क्या बॉलीवुड में होने वाला है कॉरपोरेटाइजेशन?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बॉलीवुड में आने वाले समय में कॉरपोरेटाइजेश होने वाले है। हालांकि यह नया नहीं है। इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रुप ने भी कई प्रोडक्शन हाउस में हिस्सेदारी ले चुके है। अगर रिलायंस की बात करें तो रिलायंस के मीडिया और कंटेंट पोर्टफोलियो में वर्तमान में Jio Studios, Viacom18 Studios, Colosceum Media और बालाजी टेलीफिल्म्स में हिस्सेदारी शामिल है। वहीं अडानी ग्रुप अपनी मीडिया शाखा, एएमजी मीडिया नेटवर्क के माध्यम से मनोरंजन और मीडिया उद्योगों में शामिल है। वहीं आने वाले समय में और कॉरपोरेटाइजेशन की उम्मीद जताई जा रही है।

हिस्सेदारी की क्यों पड़ी जरूरत?

मालूम हो कि बीते कुछ महीनों से बड़ी बड़ी फिल्में फ्लॉप हो रही है। जिसके कारण बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस तक को भारी नुकसान सहना पड़ रहा है। वहीं ओटीटी के आने के बाद से लोगों का सिनेमाघरों में जाना काफी कम हो गया है, जो एक बड़ी वजह है। इन्हीं सब कारणों से कई प्रोडक्शंस हाउस को नुकसान हुआ है।

कॉरपोरेटाइजेशन के फायदें

अदार पूनावाला द्वारा धर्मा प्रोडक्शंस में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के बाद माना जा रहा है कि आने वाले समय में धर्मा प्रोडक्शंस कई बेहतरीन और बड़ी बजट फिल्में बनाने के लिए तैयार है। जो दूसरे प्रोडक्शन हाउस को कड़ी टक्कर दे सकेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026