---Advertisement---

Akshaya Tritiya 2024: खरीदने से पहले सोना की शुद्धता की जांच करना क्यों महत्वपूर्ण है? सही जानकारी प्राप्त करने के लिए इस ऐप का करे उपयोग

Akshaya Tritiya 2024: हम आपको एक ऐसे एप के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप चेक कर सकेंगे की आपका खरीदा हुआ सोना शुद्ध हा या नही।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 5, 2024 1:54 अपराह्न

Akshaya Tritiya 2024
Follow Us
---Advertisement---

Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत बड़ा महत्तव माना जाता है। इस दिन बहुत सारे लोग सोना, चांदी, वाहन, जमीन या यहां तक कि घरों में निवेश करते है। अगर आप भी इस बार अक्षय तृतीया पर सोना में निवेश करना चाहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे एप के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप चेक कर सकेंगे की आपका खरीदा हुआ सोना शुद्ध हा या नही।

सोना खरीदने से पहले चेक करें शुद्धता

निवेश के लिए सोना खरीदना एक अच्छा विकल्प माना जाता है। ग्राहक को सोना खरीदने से पहले हमेशा उसकी जांच करनी चाहिए ताकि पता चल सके कि वह असली है या नकली। आपको बता दें कि बीआईएस हॉलमार्क भारत में आपूर्ति किए जाने वाले सोने और चांदी के आभूषणों में प्रयुक्त शुद्ध धातु के लिए एक प्रमाणन विधि है। हमेशा सोने पर एक हॉलमार्क का चिह्न होता है जो इसकी शुद्धता की गारंटी प्रदान करता है।

कैसे चेक करे सोने की शुद्धता

अपने सोने के आभूषण पर हॉलमार्क ढूंढे। इससे आपको पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। मालूम हो कि भारतीय मानक ब्यूरो एक आधिकारिक एजेंसी है जो सोने के आभूषणों को प्रमाणित और हॉलमार्क करती है।

इस एप की ले सकते है मदद

●हॉलमार्किंग की प्रामाणिकता की जांच करने के लिए अपने मोबाइल में प्ले स्टोर के माध्यम से BIS Care APP को डाउनलोड करें। अपना नाम, फोन नंबर ईमेल डालकर एप पर लॉगिन करें।

●हॉलमार्किंग की प्रामाणिकता को जांचने के लिए आपको HUID के वेरिफाई सेक्शन पर जाना होगा। जैसे ही आप HUID विकल्प पर क्लिक करते है तो आपके सामने एक स्क्रीन खुलकर आ जाएगी। जहां आप उस सोने के आभूषण का एचयूआईडी टाइप कर सकते हैं जिसे आप खरीदना चाहते हैं।

●इसके बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपके सामने उस आभूषण की सारी डिटेल आ जाएगी। जिसमे पंजीकरण संख्या, एएचसी पता, वस्तु का प्रकार, हॉलमार्किंग की तारीख और शुद्धता आदि शामिल है।

इसके साथ ही किसी भी भारतीय मानक उसके विरुद्ध लाइसेंस और उत्पाद के लिए प्रयोगशाला की जानकारी के लिए “Know Your Standards” पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026