---Advertisement---

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: मुंबई में योगगुरू Ramdev का धमाकेदार डांस, वीडियो देख अचरज में लोग

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: देश के विभिन्न हिस्सों में मुंबई को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। चौक-चौराहों पर भी मुंबई चर्चाओं में है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 13, 2024 1:24 अपराह्न

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: देश के विभिन्न हिस्सों में मुंबई को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। चौक-चौराहों पर भी मुंबई चर्चाओं में है। इसकी खास वजह है व्यवसायी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding) जो बीते दिन यानी 12 जुलाई को संपन्न हुई है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश-दुनिया के तमाम हस्तियों ने शिरकत की है और अपनी खास अदाओं से सबका ध्यान आकर्षित किया है। इसी क्रम में भारतीय योगगुरू स्वामी रामदेव भी मुंबई के जियो सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान योगगुरू दूल्हे अनंत अंबानी के साथ धमाकेदार डांस करते नजर आए जिसे देख लोग अचरज में है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसे देख लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

योगगुरू Ramdev का खास अंदाज

भारतीय योगगुरू स्वामी रामदेव भी बीते दिन मुंबई पहुंचे जहां उन्होंने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शिरकत की। इस दौरान योगगुरू दूल्हे अनंत के साथ धमाकेदार डांस करते नजर आए जिसे देख लोग अचरज में हैं। योगगुरू स्वयं भी डांस करते-करते हंसते नजर आ रहे हैं।

भारतीय योगगुरू और अनंत अंबानी के डांस से जुड़ा वीडियो वायरल भयानी के इस्टाग्रास हैंडल से जारी किया गया है। इस वीडियो को अब तक 60000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं तो वहीं ढ़ेर सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अनंत-राधिका की शादी में जुटे कई सितारे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अटेंड करने के लिए कई फिल्मी सितारे भी मुंबई के जियो सेंटर में पहुंचे। इसमें प्रमुख रूप से बॉलीवुड के ‘बिग बी’ अभिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, अजय देवगन, रीतेश देशमुख, जेनीविया डीसूजा, प्रियंका चोपड़ा, निक जोन्स, शाहरुख खान, सैफ अली खान, सलमान खान, अन्नया पांडे और कई सितारों के नाम शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026