---Advertisement---

Baba Ramdev Viral Video: ‘मदरसे और मस्जिदें बनवाती ..’! सालों से पतंजलि के प्रोडक्ट बेच रहे बाबा को अचानक क्यों आयी ‘शरबत जिहाद’ की याद? वीडियो पर जानें यूजर्स की राय

Baba Ramdev Viral Video: सोशल मीडिया पर अचानक से योग गुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल होने लगा है, जिसमें वह पतंजलि के प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद वह अचानक से शरबत जिहाद पर कमेंट करते हुए बोलते हैं कि, कुछ लोग शरबत बेच रहे हैं और मस्जिदें और मदरसे बनवा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2025 5:45 अपराह्न | Updated: अप्रैल 10, 2025 6:29 अपराह्न

Baba Ramdev Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Baba Ramdev Viral Video: योग गुरु Swami Ramdev अचानक से अलग-अलग Social Media प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगे हैं। इसकी पीछे उनका एक बयान है, जिसकी चर्चा भी हो रही है और इस पर बहस भी हो रही है। दरअसल, बाबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पतंजलि के प्रोडक्ट की खूबियां गिना रहे हैं। तभी अचानक से बिना किसी कंपनी का नाम लिए Sharbat jihad पर बयान दे देते हैं। वह कह रहे हैं , “एक कंपनी है जो कि, शरबत तो देती है लेकिन इससे जो पैसा मिलता है उससे मस्जिदें और मदरसे बनवा रही है, ठीक है उनका मजहब है। अगर आप वो शरबत पिएंगे तो मस्जिदें और मदरसे बनेंगे।” इसलिए वह पतंजलि के शरबत पीने पर जोर दे रहे हैं। बाबा रामदेव Viral Video अब सुर्खियां बटोर रहा है। इंटरनेट यूजर्स इसे मार्केटिंग से जोड़कर देख रहे हैं।

Sharbat jihad पर Swami Ramdev ने क्यों दिया बयान?

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह Patanjali Product की खूबियां गिना रहे हैं।

Watch Video

इस वायरल वीडियो में बाब कह रहे हैं कि, “एक तरफ टॉयलेट क्लिनर है दूसरी तरफ एक कंपनी है जो कि, शरबत तो देती है लेकिन इससे जो पैसा मिलता है उससे मस्जिदें और मदरसे बनवा रही है, ठीक है उनका मजहब है.. अगर आप वो शरबत पिएंगे तो मस्जिदें और मदरसे बनेंगे ..अगर आप पतंजलि के गुलाब का शरबत पिएंगे तो गुरुकुल बनेंगे, पतंजलि विद्यालय शिक्षा बोर्ड आगे बढ़ेगा। इसलिए मैं कहता हूं जैसे लव जिहाद चल रहा वैसे शरबत जिहाद भी चल रहा है।” इस वीडियो को जब लोगों ने देखा तो वह शरबत जिहाद वाले बयान को उनकी मार्केटिंग की एक ट्रिक बता रहे हैं।

बाबा रामदेव के ‘शरबत जिहाद’ बयान पर यूजर्स क्या बोले?

Sharbat jihad पर Swami Ramdev के इस वीडियो को abpnewstv ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है।

इस वीडियो पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “मार्केटिंग का क्या तरीका है?” दूसरा लिखता है कि, “अपना धंधा चालू करने के लिए मुस्लिम का नाम लेना कितना जरुरी है नफरती बाबा”। तीसरा लिखता है, “ये बिजनेस जिहाद है”। बाबा के इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Patanjali Products Controversy मचा चुकी है सनसनी

बाबा रामदेव जिस पतंजलि के प्रोडक्ट की खासियत गिना रहे हैं, उन पर देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट सवाल उठा चुकी है और प्रबंधक निदेशक आचार्य बालकृष्ण से बिना शर्त माफी मंगवा चुकी है।

दरअसल, ये मामला भ्रामक विज्ञापनों से जुड़ा हुआ था। जिसमें एलोपैथी दवाओं पर गलत बताया गया था। इतना ही नहीं उत्तराखंड सरकार ने साल 2024 में पतंजलि और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026