Bareilly–Haldwani Greenfield Expressway: यूपी में बनेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, पहाड़ों का उठा सकेंगे, जानें सबकुछ

Bareilly–Haldwani Greenfield Expressway: गंगा के बाद उत्तर प्रदेश में एक और नया एक्सप्रेसवे बनने वाला है, जो एक गेमचेंजर साबित होगा।

Bareilly–Haldwani Greenfield Expressway

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

Bareilly–Haldwani greenfield expressway: गंगा के बाद उत्तर प्रदेश में एक और नया एक्सप्रेसवे बनने वाला है, जो यूपी को सीधा उत्तराखंड से कनेक्ट करेगा। बता दें कि ये Bareilly–Haldwani greenfield expressway कई मायनों में गेमचेंजर साबित होगा। साथ ही आवाजाही भी आसान हो सकेगा और लोगों को घंटों जाम में इतंजार नहीं करना पड़ेगा।

इस एक्सप्रेसवे के बनने से यूपी के लोगों का उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों तक सफर पहले से काफी आसान और तेज हो जाएगा। खासकर नैनीताल, हल्द्वानी और कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। बताते चले कि यह एक प्रस्तावित परियोजना है, जिसे नए रूट पर बनाया जाएगा।

Bareilly–Haldwani Greenfield Expressway कई मायनों में है गेमचेंजर

पर्यटन के लिहाज से खास – अगर Bareilly–Haldwani Greenfield Expressway की बात करें तो यह पर्यटन के लिहाज से काफी अहम होगा। जानकारी के मुताबिक मात्र 2 घंटे में बरेली से हल्द्वानी पहुंचा जा सकेगा। जहां यात्री आसानी से खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे।

यात्रा समय में होगी बड़ी कमी – मौजूदा समय में बरेली से हल्द्वानी पहुंचने में लगभग 3.5 से 4 घंटे तक लग जाते हैं। एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह सफर करीब 2 घंटे या उससे भी कम समय में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

व्यापार और उद्योग को भी होगा फायदा – यह एक्सप्रेसवे सिर्फ पर्यटन ही नहीं बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति देगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच माल परिवहन तेज होगा, जिससे लॉजिस्टिक लागत कम हो सकती है।

किन जिलों को मिलेगा लाभ?

इस परियोजना का फायदा मुख्य रूप से बरेली, रामपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी क्षेत्र को मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा आसपास के कई छोटे शहरों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। एक्सप्रेसवे के आसपास नए होटल, वेयरहाउस, पेट्रोल पंप और कमर्शियल हब विकसित होने की संभावना है। गौरतलब है कि एक्सप्रेसवे के मामले में उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य बन गया है जहां नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। साथ ही तेजी से विकास हो रहा है। Bareilly–Haldwani Greenfield Expressway शुरू होने से रोजगार में भी वृद्ध होगी।

 

 

Exit mobile version