CM Yogi Adityanath: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को पायलट के द्वारा ही कप्तान स्मित मच्छार पर अटैक किया गया। घायल होने के बावजूद क्रू और यात्रियों को बचाने वाले बहादुर पायलट की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। जी हां इस सब के बीच बीते दिन स्मित से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बातचीत की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वहीं इस सबके बीच इस वीडियो को सीएम योगी आदित्यनाथ ने शेयर करते हुए अपने दिल की बात बताई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी द्वारा पायलट के हौसले को बढ़ाने के लिए तारीफ की गई। आइए जानते हैं आखिर सीएम योगी क्या बोले हैं।
स्मित मच्छार को हीरो बताकर सीएम योगी ने बहादुरी को किया सलाम
A nation stands with its heroes, and Hon. Prime Minister Shri @narendramodi Ji has once again offered a heartfelt expression of this spirit.
Speaking personally with Captain Smit Machchhar to boost his morale and offering strength to his family is a beautiful expression of the… pic.twitter.com/Wu9lgJCUdw
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 2, 2026
फ्लाईदुबई की पायलट से पीएम मोदी की बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए आखिर सीएम योगी ने क्या कहा। आइए जानते हैं।सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “एक देश अपने हीरो के साथ खड़ा होता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक बार फिर दिल से यही भावना दिखाई है। कैप्टन स्मित मच्छार से पर्सनली बात करके उनका हौसला बढ़ाना और उनके परिवार को हिम्मत देना, माननीय प्रधानमंत्री जी की दयालु देखभाल का एक सुंदर उदाहरण है।”
पीएम मोदी और स्मित मच्छार को लेकर क्या बोले CM Yogi Adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री जी का दिल से शुक्रिया, और हम कैप्टन स्मित मच्छर की ज़बरदस्त बहादुरी का सम्मान करते हैं।” सीएम योगी आदित्यनाथ से हटके अगर स्मित मच्छार और पीएम मोदी की बातचीत की बात करें तो पायलट ने इस दौरान कहा था कि मुझे लगा कि अगर मैं नहीं उठ सका तो कोई भी आगे नहीं बढ़ेगा। हालत खराब हो जाएंगे। मैं 17 साल से जहाज उड़ा रहा हूं और पिछले 11 साल से कैप्टन हूं। मुझे आंख बंद करके भी पता चल जाता है कि जहाज में क्या हो रहा है। जब मैं नीचे गिरा हुआ था तब मुझे इस बात का एहसास हुआ कि स्थिति खराब हो रही है मैंने कॉकपिट का दरवाजा खोला। पायलट ने इस दौरान कहा कि सिर्फ मेरी नहीं बल्कि बाकी लोगों की भी कोशिश की वजह से संभव हो सका।
स्मित मच्छार ने हनुमान जी की चालीसा का क्यों किया जिक्र
इस दौरान स्मित मच्छार ने यह भी कहा कि “मुझे पता है कि मैं बहुत पॉजिटिव हूं। जब भी मुझे दर्द होता है तो मैं हनुमान चालीसा बोलने लगता हूं मुझे लगता है उन्होंने ही मुझे बचाया है। मैं अपनी जान बचाने के लिए प्रयास कर रहा था लेकिन मुझे पता था कि मैं उन लोगों को मरने नहीं दे सकता। इतना ही नहीं स्मिथ ने यह भी कहा था कि वह हर दिन घर से निकलने से पहले अपने 2 साल के बच्चे को हनुमान चालीसा सुनाते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने पायलट की खूब तारीफ की।
