CM Yogi Adityanath ने 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को दी 148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति, बताया क्या है उद्देश्य

CM Yogi Adityanath: पैसों की कमी को लेकर कभी भी किसी की शिक्षा ना रूक सके इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान किया जा रहा है। जानिए खास इवेंट के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: पैसों की कमी की वजह से किसी की शिक्षा नहीं रुकनी चाहिए यह अधिकार हर किसी का है कि वह अपने खुले पंखों से सपने को उड़ान भर सके। मजबूरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ देने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सबके बीच उन्होंने नवीं और दसवीं कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के खाते में स्कॉलरशिप भेजा है। निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में शिक्षा की क्रांति को जगाने के लिए एक सफलतम प्रयास है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस पहल का आखिर उद्देश्य क्या है आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति देकर क्या बोले सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफॉर्म पर कहा कि “किसी भी छात्र को धनराशि के अभाव में अपनी स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े। हर छात्र को शिक्षा प्राप्त करने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले, इसके लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आज लखनऊ में अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का अंतरण किया।”

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

शिक्षा को मजबूत दिशा दे रहे हैं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के मुताबिक यह आर्थिक सहायता शिक्षा को संबल, प्रतिभा को अवसर और युवा सपनों को नई उड़ान प्रदान करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक मदद प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं में सहायता सुनिश्चित की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहयोग मिलेगा और शिक्षा के अवसरों को और सशक्त आधार प्राप्त होगा।

क्या है CM Yogi Adityanath के द्वारा दिए जा रहे स्कॉलरशिप का उद्देश्य

जाहिर तौर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों तक पहुंचाई जा रही है, जिससे युवा पढ़ेगा, देश बढ़ेगा के संकल्प को मजबूती मिलेगी। निश्चित तौर पर शिक्षा की दिशा में क्रांति लाने का काम जिस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं वह सराहनीय है।

 

 

Exit mobile version