---Advertisement---

50 लाख पैसेंजर से लेकर 64 चेकइन काउंटर तक, नए Bihta Airport पर मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं; सोनपुर, सारण समेत इन जिलों की हो जाएगी चांदी; जानें डिटेल

Bihta Airport: 1413 करोड़ की लागत से 68000 वर्ग मीटर क्षेत्र में नया सिविल एन्क्लेव विकसित किया जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 29, 2025 3:23 अपराह्न

Bihta Airport
Follow Us
---Advertisement---

Bihta Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार पहुंचेंगे जहां वह रोड शो तो करेंगे, साथ ही वह पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे, इसके अलावा वह बिहटा में बनने वाले नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह कई कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री आज और कल बिहार में ही रहने वाले है, लेकिन जो चीज सबसे चर्चा का विषय बनी हुई है, वह है Bihta Airport, दरअसल इस नए एयरपोर्ट के बनने से कई जिलों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, साथ ही यहां से सीधी इंटरनेशल उड़ाने भी संचलित की जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Bihta Airport पर यात्रियों को मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं

आज PM Modi बिहार के नए Bihta Airport का शिलान्यास करेंगे, अगर इस एयरपोर्ट के खासियत की बात करें तो इस एयरपोर्ट को

  • 1413 करोड़ की लागत से 68000 वर्ग मीटर क्षेत्र में नया सिविल एन्क्लेव विकसित किया जाएगा, जो सालाना 50 लाख यात्रियों की सेवा करने के लिए सुसज्जित होगा।
  • 64 चेक इन काउंटर, 16 सेल्फ-सर्विस कियोस्क, 14 एक्स-बीआईएस मशीनें, छह एयरोब्रिज और छह बैगेज कन्वेयर बेल्ट।
  • 10 विमानों को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया एप्रन सीधे संपर्क में मदद करेगा।

माना जा रहा है कि इससे लाखों यात्रियों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है, इससे अलावा यात्री इंटरनेशल फ्लाइट्स भी पकड़ सकेंगे।

बिहटा एयरपोर्ट के बनने से सोनपुर, सारण समेत इन जिलों की हो जाएगी चांदी

बिहार में एक और नया एयरपोर्ट बनने जा रहा है। बता दें कि Bihta Airport के बनने के बाद से आसपास के जिले जैसे गोपालगंज, छपरा, भोजपुर, सोनपुर समेत कई जिलों की चांदी हो जाएगी। गौरतलब है कि एयरपोर्ट बनने के बाद आसपास होटल, रेस्टोरेंट, मॉल समेत कई चीजों का निर्माण किया जाएगा, जिससे आसपास के लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही, साथ ही इन जिलों में विकास कार्य तेजी से किया जाएगा। यानि एयरपोर्ट बनने के डबल बेनिफिट होंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 10, 2026

Punjab News

मार्च 10, 2026

Punjab News:

मार्च 10, 2026

Punjab News

मार्च 10, 2026

Rashifal 11 March 2026

मार्च 10, 2026

कल का मौसम 11 March 2026

मार्च 10, 2026