---Advertisement---

Budget 2024: मोदी सरकार बजट में कर सकती है बड़ा ऐलान, आम आदमी के लिए खुलेगा पिटारा; जानें डिटेल

Budget 2024: मोदी सरकार बजट में कर सकती है बड़ा ऐलान, आम आदमी के लिए खुलेगा पिटारा

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 14, 2024 10:59 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: 1 फरवरी, 2024 को पेश किया जाने वाला बजट एक अंतरिम बजट होगा और यह सरकार को इस साल के अंत में होने वाले लोकसभा चुनावों में नई सरकार चुने जाने तक अपने राजस्व और व्यय का प्रबंधन करने में सक्षम बनाएगा। गौरतलब है कि निर्मला सीतारमण पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि अंतरिम बजट में किसी भी बड़ी घोषणा की उम्मीद कम है।

बजट में किए जा सकते है यह ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब एक फरवरी को अपना लगातार छठा बजट पेश करेंगी, इस बात की उम्मीद है कि वह महंगाई को काबू में रखते हुए उपभोग व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाले उपायों पर फोकस रखें। उपभोग को बढ़ावा देने का एक तरीका ये हो सकता है कि लोगों के हाथों में ज्यादा पैसे पहुंचें। वहीं दूसरा तरीका स्टैंडर्ड डिडक्शन का दायरा बढ़ाकर या टैक्स स्लैब में बदलाव कर टैक्स के बोझ को कम करने वाला हो सकता है।

इनकम टैक्स स्लैब में हो सकता है बदलाव

टैक्सपेयर्स को खुश करने के लिए सरकार बजट 2024 में न्यू टैक्स रिजीम में मामूली बदलाव कर सकती है। इसमें मौजूदा टैक्स छूट को बढ़ाने पर विचार हो रहा है। आपको बता दें कि न्यू टैक्स रिजीम में मौजूदा टैक्स छूट 7 लाख रूपये है इसे बढ़ाकर 7.5 लाख रूपये किया जा सकता है। मतलब 50 हजार रूपये की अतिरिक्त छूट दी जा सकती है। साथ ही सरकार नई विनिर्माण कंपनियों के लिए 15 प्रतिशत की लाभकारी कर दर को मार्च 2024 की वर्तमान अवधि से आगे बढ़ाने की भी संभावना है। यह मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने की नीति के अनुरूप होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026